उत्तर प्रदेशदेश

Awshaneshwar Mahadev Mandir: बाराबंकी के अवशनेश्वर महादेव मंदिर हादसे के बाद हुई पहली कार्रवाई, SDM हटाए गए

नवागत एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने मंदिर पहुंच पूजा की और मेला परिसर का निरीक्षण किया।

बाराबंकी। (Awshaneshwar Mahadev Mandir) उत्तर प्रदेश के बारबांकी में अवसानेश्वर मंदिर में हादसे के बाद पहली कार्रवाई हुई है। एसडीएम शम्स तबरेज खान को हटा दिया गया। उनकी जगह राजेश विश्वकर्मा को हैदरगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक अमले के साथ ही मंदिर की व्यवस्था देखने वाली समिति व सेवादारों में एसडीएम की उदासीनता की चर्चा होती रही लेकिन खुलकर किसी ने उंगली नहीं उठाई। चर्चा रही कि एसडीएम शम्स तबरेज सावन के पहले व दूसरे सोमवार को भी रात में नहीं रहे। मंदिर की व्यवस्था को लेकर एसडीएम ही नहीं तहसीलदार या नायब तहसीलदार भी उस दिन मौके पर नहीं था। एसडीएम के हटाए जाने की कार्रवाई को लोग घटना से जोड़कर देख रहे हैं। नवागत एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने मंदिर पहुंच पूजा की और मेला परिसर का निरीक्षण किया। (Awshaneshwar Mahadev Mandir)

(Awshaneshwar Mahadev Mandir) नवागत एसडीएम ने किया मंदिर का निरीक्षण

हैदरगढ़ के एसडीएम शम्स तबरेज खान को हटाकर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बनाया गया हैं। उनके स्थान पर अब तक भूमि अध्याप्ति अधिकारी रहे राजेश विश्वकर्मा को हैदरगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। नवागत एसडीएम श्री विश्वकर्मा ने तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीधे अवसानेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर पूजापाठ करने के बाद उन्होंने मंदिर व मेला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पिछले सोमवार को जहां हादसा हुआ था वहां का मुआयना किया। कहा कि कोई भी तार खुला नहीं नजर आना चाहिए, टीनशेड से तार छूते न मिले। लोहे के पाइपों में पॉलीथीन लगाकर कवर करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि परिसर में दो बिजली के खम्भों पर लाइटें खराब मिलीं जिन्हें तत्काल बदलाने के निर्देश दिए। (Awshaneshwar Mahadev Mandir)

घाट के पास बैरिकेडिंग कराने के सख्त निर्देश
जलाभिषेक के लिए भक्त गोमती नदी में जिस घाट पर स्नान करते हैं वहां जलस्तर बढ़ा मिला। यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम तक नहीं थे। एसडीएम ने घाट के पास बैरिकेडिंग कराने के सख्त निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस के अधिकारियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी, प्रबंधक विनोद गिरी एवं पुजारी अतुल गोस्वामी के साथ मंदिर परिसर में कमी मिलने पर उसे सुधारने को कहा। सोमवार को सभी प्वांइटों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और दो एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा। (Awshaneshwar Mahadev Mandir News)

स्वास्थ्य विभाग पर भी कार्रवाई संभव
चर्चा यह भी है कि जिले के आला अधिकारी अब एक्शन के मूड में आ गए हैं। मंदिर में हादसे के समय गैर हाजिर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर गाज गिर सकती है।

कोतवाल ने तैयारी का जायजा लिया
अवसानेश्वर मंदिर में आगामी सोमवार को जलाभिषेक व मेले की तैयारी चुस्त दुरुस्त करने के लिए कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने गुरुवार को मौका निरीक्षण किया। मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।

मंदिर के गर्भ गृह के बाहर भी नहीं दिखेंगे पंखे
मंदिर परिसर के अंदरूनी भाग का निरीक्षण करने के बाद कोतवाल ने गर्भगृह के ठीक बाहर टीन शेड के नीचे लटक रहे पंखे उतारने के लिए समिति से कहा।

मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि
अवसानेश्वर मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के दौरान हुए हादसे में मौत का शिकार हुए मृतक प्रशांत के परिजनों को गुरुवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। भाजपा विधायक दिनेश रावत, पार्टी नेता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रधान संजय वर्मा व अभय सिंह शाम को मुबारकपुर गांव पहुंचे। मृतक प्रशांत की मां रामकली को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए की चेक प्रदान की गई। (Awshaneshwar Mahadev Mandir Video)

बाराबंकी में सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। बंदरों द्वारा तोड़ा गया एक बिजली का तार टिन शेड पर गिर गया। यह घटना देश भर में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों में हुई जानलेवा भगदड़ की श्रृंखला में नई है। इस साल अब तक मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों में ऐसी त्रासदियों में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें आज की घटना भी शामिल है. देश में साल 2003 से लेकर अब तक 23 भगदड़ में 1446 लोगों की जानें गई हैं, जबकि हजारों लोग घायल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button