उत्तर प्रदेशक्राइम

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में घर के अंदर विस्फोट, 5 लोग झुलसे

हादसे में झुलसे लोगों में दो बच्चियां भी शामिल बताई जा रही हैं।

पुनीत मिश्रा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोटक पदार्थ में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि कमरे और मकान का लोहे का गेट उखड़कर सामने वाले मकान की दीवार में टकराया। हादसे में झुलसे लोगों में दो बच्चियां भी शामिल बताई जा रही हैं। भीषण आग लगने से चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिलाजाक की बताई जा रही है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिलाजाक मोहल्ले में 55 साल के भैययालाल नगर निगम में ठेके पर सफाईकर्मी हैं। उनका बेटा अनुज भी सफाईकर्मी है।

जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे मकान के कमरे में अनुज अपनी पत्नी रोहिणी और दो बच्चे के साथ सो रहे थे। भैय्यालाल भी मकान के अंदर ही थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ।

धमाका इतना तेज था कि, कमरे का दरवाजा और मकान का मुख्य लोहे का गेट टूटकर सामने वाले मकान की दीवार से टकराया। मकान के अंदर दोनो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए।

धमकाने की आवाज से पूरा मकान थर्रा गया। दूसरी मंजिल पर पत्नी और बच्चे के साथ रहे रहा भैययालाल का दूसरा बेटे अर्जुन भागकर नीचे आया तो, उसको पांचो लोग जमीन पर तड़पते मिले।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे पांचों लोगों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद फरेंसिक टीम और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अभी ये साफ नही हो पाया है कि, घटना क्यों और कैसे हुई है। क्योकि घर के अंदर रखा सिलेंडर बिलकुल ठीक मिला है।

मकान का सामान तो बिखर गया, लेकिन घर के आग लगने जैसी कोई स्थिति नही मिली। फिलहाल मकान के बाहर पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है।

भीषण विस्फोट में मुख्य गेट का दरवाजा दूर गिरा
घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिलाजाक मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले नगर निगम कर्मचारी भैया लाल के घर में सुबह तड़के अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना जोरदार था कि घर के मुख्य गेट का दरवाजा उखड़ कर दूर गिरा। हादसे का सीसीटीवी फुटेज देखकर विस्फोट की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। घर में रखा समान जल गया।

हादसे में नगर निगम कर्मचारी भैया लाल समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस भीषण विस्फोट में झुलसे हुए लोगों में दो बच्चियों भी शामिल हैं।

विस्फोटक पदार्थ में आग लगने के बाद धमाका
आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी विस्फोटक पदार्थ में आग लगने के बाद यह धमाका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि नगर निगम कर्मचारी का बेटा मुरली और उसकी पत्नी लंबे समय से जम्मू में नौकरी कर रहे थे। पुलिस हर एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

देवरिया जनपद में सिलेंडर फटने से चार की मौत
वहीं देवरिया जनपद में सिलेंडर फटने से चार की मौत हो गई है। मृतकों में 11 माह की मासूम बच्ची भी शामिल है। दरअसल भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में आज सुबह शिव शंकर के परिवार में यह हादसा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button