उत्तर प्रदेशक्राइम

Meerut News: आस्ट्रेलिया से शादी में आई महिला से छेड़छाड़

ब्यूटी पार्लर में मारपीट, बोली- आई विल नॉट कम अगेन

मेरठ। (Meerut News) उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में महिला सुरक्षा के सरकारी दावों की पोल खोलने वाली एक घटना सामने आई है। यहां शास्त्रीनगर में शादी समारोह में हिस्सा लेने आस्ट्रेलिया से आई महिला से शुक्रवार शाम ब्यूटी पार्लर में छेड़छाड़ हो गई। जानकारी लगने पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। ब्यूटी पार्लर संचालक से महिला के रिश्तेदार की बातचीत हुई। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने ब्यूटी पार्लर स्टाफ के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। वहीं, संचालक ने भी मारपीट की तहरीर महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दी है। ब्यूटी पार्लर एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है। (Meerut News)

(Meerut News) क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर में एक व्यापारी की पुत्री की 24 नवंबर को शादी है। शुक्रवार को घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में आस्ट्रेलिया में रह रही महिला रिश्तेदार भी आई थी। आस्ट्रेलिया की महिला दुल्हन की बहन को साथ लेकर शाम को शास्त्रीनगर के खरबंदा सैलून में गई थी। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में एक कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर दुल्हन की बहन के साथ भी अभद्रता की गई। महिला ने फोन कर रिश्तेदारों को बुला लिया। जहां पर ब्यूटी पार्लर स्टाफ और महिला के रिश्तेदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तोड़फोड़ हुई तो ब्यूटी पार्लर में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी ईलम सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया है कि दुकान में उसके साथ अभद्रता की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखना शुरू कर दिया। ब्यूटी पार्लर संचालक ने पैसा न देने पर महिला द्वारा अपने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। आस्ट्रेलिया से आई महिला ने कहा, आई विल नॉट कम अगेन इन इंडिया। इंस्पेक्टर नौचंदी ने दोनों पक्ष से तहरीर ली और जांच शुरू कर दी। मारपीट करने वाले युवक दूसरे समुदाय के बताए गए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button