उत्तर प्रदेश

CM Yogi Shahjahanpur: सीएम योगी शाहजहांपुर एक अप्रैल को आएंगे, स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की होगी औपचारिक घोषणा

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को समय रहते शेष कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।

CM Yogi Shahjahanpur
शाहजहांपुर। (CM Yogi Shahjahanpur) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली अप्रैल को शहर आ सकते हैं। वह यहां स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को समय रहते शेष कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। (CM Yogi Shahjahanpur)

(CM Yogi Shahjahanpur) नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण

2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब एसएस कालेज आए थे तो उन्होंने मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद की मांग पर कालेज को उच्चीकृत करके राज्य विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था। इसके बाद शासन में प्रक्रिया चलती रही। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद गत माह फरवरी में विधानसभा से अधिसूचना भी जारी हो गई।

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के सहायक अभियंता सुशील कुमार व अन्य अधिाकरियों को बुलाकर निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्याें को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह से प्रतिदिन मानीटरिंग करने के लिए कहा, ताकि काम गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरे हो जाएं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button