उत्तर प्रदेशक्राइम

Etah CDO News: ‘हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए’- सीडीओ का वीडियो वायरल

सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

Etah CDO News:
एटा। (Etah CDO News) उत्तर प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। मामला एटा जिले का बताया जा रहा है। (Etah CDO News)

(Etah CDO NeNew आप आदमी हैं पैसे दिलवाइये

वीडियो में सीडीओ, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से बात कर रहे हैं। उनसे कहते हैं कि ‘हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए। आप अपने आदमी हैं पचौरी, पैसे दिलवाइए।’

हालांकि, संजीव पचौरी ने सीडीओ की इस कथित मांग को इन्कार कर दिया। उन्होंने पैसे के किसी भी लेन-देन में शामिल होने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

शासन तक पहुंचा मामला… केशव मौर्य ने किया सस्पेंड
बताया गया कि नागेंद्र नारायण मिश्रा ग्राम्य विकास सेवा (बीडीओ से प्रोन्नत) होकर सीडीओ बने हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button