India vs New Zealand: फिर से भारत टी 20 विश्व चैंपियन, भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी 20 विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
India vs New Zealand
अहमदाबाद। (India vs New Zealand) टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पावरप्ले में 92 रन ठोक दिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। कोले मैककोन्ची की जगह जैकब डफी खेल रहे थे। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी 20 विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। (India vs New Zealand)
(India vs New Zealand) भारत ने की ताबड़तोड़ बैटिंग
पहले विकेट के लिए भारत ने अभिषेक शर्मा के अर्धशतक की दम पर 98 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड के बॉलर नीशम ने तीन विकेट लिए। वहीं उनके आखिरी 20वें ओवर में शिवम दुबे ने पिटाई करते हुए तीन चौके और 62 छक्कों की मदद से 24 रन ठोंक के (255 रन 5 विकेट के नुकसान पर) स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने फिर इतिहास रहा और विश्वकप में अब तक का सबसे बड़ा टोटल स्कोर 255 रन 5 विकेट पर बनाया। इसके अलावा पॉवर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के साथ ही टॉप 3 बैटर ने 50 रन भी बनाये।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम फाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुकी है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर वह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली डिफेंडिंग चैपियन टीम बनी। वह बतौर मेजबान और लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की राह आसान नहीं होगी।
न्यूजीलैंड ने भारत से टी20 वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं गंवाया है। अहमदाबाद का रिकॉर्ड भी भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत यहां एक फाइनल हार चुका है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हारकर उसका अजेय अभियान थम गया।













