Lucknow News: हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह का हार्ट अटैक से निधन
वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह का हृदय गति रुकने से हुए निधन के बाद मीडिया जगत में अशोक की लहर दौड़ गई।
Lucknow News
लखनऊ। (Lucknow News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय से हिंदुस्तान अखबार में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर काम कर रहे विधि सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। (Lucknow News)
(Lucknow News) भैंसकुण्ड में अंतिम संस्कार
वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह का हृदय गति रुकने से हुए निधन के बाद मीडिया जगत में अशोक की लहर दौड़ गई। तमाम पत्रकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। विधि सिंह का अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे स्थित भैसा कुंड में हुआ।
विधि सिंह पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक अखबार ‘ हिन्दुस्तान’ में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत थे।
परिचय एवं अनुभव
विधि सिंह प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में क्राइम और अन्य विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2004 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
विधि ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में कुबेर टाइम्स, 2000 में दैनिक जागरण जैसे अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता को गहराई से समझा। 2004 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और क्राइम रिपोर्टिंग
M.Sc (केमिस्ट्री), B.Ed और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। वर्ष 2000 से क्राइम रिपोर्टिंग कर रहे हैं। कानून और पुलिसिंग की बेहतर समझ है। खोजी पत्रकारिता और माफिया के ख़िलाफ़ रिपोर्टिंग के साथ कई बड़े घोटालों पर सीरीज चलाई। विधि का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका उद्देश्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग, विभिन्न मुद्दों पर कवरेज।













