GCRG News: जीसीआरजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल का भव्य आगमन
संस्थान परिसर में Ms. Sheela Thyagaraj (AVP) सहित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया।
GCRG News
लखनऊ। (GCRG News) जीसीआरजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसका आयोजन Gen Next Education के सहयोग से किया गया। (GCRG News)
(GCRG News) विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने किया संस्थान का दौरा
इस अवसर पर विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने संस्थान का दौरा किया। जिनमें प्रमुख रूप से NYU Tandon School of Engineering, SUNY University at Buffalo, George Mason University, Arizona State University तथा Vilnius University (Lithuania) शामिल रहे।
संस्थान परिसर में Ms. Sheela Thyagaraj (AVP) सहित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष एवं प्री-फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग छात्रों को विदेशी उच्च शिक्षा के अवसरों, वैश्विक शोध एवं नवाचार, स्टडी अब्रॉड प्रोग्राम्स तथा अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम ने छात्रों को वैश्विक सोच अपनाने, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को समझने तथा भविष्य की अकादमिक एवं प्रोफेशनल संभावनाओं को लेकर प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्रों में उच्च शिक्षा एवं वैश्विक अवसरों को लेकर विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।
G.C.R.G ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस सदैव वैश्विक अकादमिक सहयोग, उद्योग-उन्मुख शिक्षा एवं समग्र छात्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संवाद छात्रों को सीमाओं से परे सोचने और एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
संस्थान इस सफल आयोजन के लिए अपने माननीय डायरेक्टर जनरल (DG) एवं डिप्टी डायरेक्टर (DD) महोदय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सतत मार्गदर्शन, समर्थन एवं प्रेरणा से इस प्रकार के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सका।
इस कार्यक्रम ने पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग छात्रों के चेहरों पर नई उम्मीद और आत्मविश्वास की मुस्कान ला दी।
G.C.R.G ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित, सशक्त और वैश्विक प्रोफेशनल के रूप में तैयार करता रहेगा।













