उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: दूध में पानी मिलाने के विरोध पर सेवानिवृत्त फौजी और बेटे को पीटा

बेटे के हाथ की हथेली फ्रैक्चर हो गई, जबकि पिता के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

Lucknow News
लखनऊ। (Lucknow News) पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग राजीवनगर घोसियाना में शुक्रवार सुबह दूध में पानी मिलाने का विरोध करने पर सेवानिवृत्त फौजी और उनके बेटे की दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बेटे के हाथ की हथेली फ्रैक्चर हो गई, जबकि पिता के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। (Lucknow News)

(Lucknow News) दूध में पानी मिलाने की शिकायत पर पीटा

पीड़ित ब्रजेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार हैं और परिवार के साथ सेक्टर-5डी में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने बेटे दीपक के साथ दूध लेने गए थे। आरोप है कि दूध में पानी होने की शिकायत करने पर दूध विक्रेता सानू और लाला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद छह से अधिक लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।

मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button