Match News: न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हराया
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Match News:
विशाखापट्टनम। (Match News) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 18.4 ओवर में 50 रन से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम 4-0 की बढ़त हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी लेकिन मेजबानों ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। (Match News)
(Match News) न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।
सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नौ रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव जैकब डफी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई है।
संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट
भारत को तीसरा झटका 55 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 24 रन बना सके। रिंकू सिंह का साथ देने हार्दिक पांड्या आए और 63 रन के स्कोर पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।













