उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow Murder: लखनऊ के पीजीआई में युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Lucknow Murder:
लखनऊ। (Lucknow Murder) लखनऊ में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। पास खड़ी बाइक पर खून ही खून फैला था। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी पति के शव के पास बैठकर चीखने-चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (Lucknow Murder)

(Lucknow Murder) मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था मृतक

पुलिस के मुताबिक, घटना PGI इलाके में शहीद पथ पर मंगलवार देर रात 9 बजे हुई। मृतक की पहचान PGI के उतरठिया गांव के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप पत्नी पूजा के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। पति-पत्नी मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। प्रदीप यहां एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।

खून से रंग गई बाइक, पॉलीथिन पर छींटे मिले
घटनास्थल पर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जिस पर खून ही खून फैला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बाइक के पास ही की गई। बाइक के हैंडल पर एक पन्नी बंधी हुई मिली, जिसमें रोल लिपटे हुए थे। पन्नी खून से सनी हुई मिली। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पन्नी में बंधे रोल का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बाइक पर पीछे बैठे युवक ने की हत्या
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही हत्या की थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े 2 वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ही हत्या का आरोपी है। आरोपी युवक अमेठी जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button