उत्तर प्रदेश

Moradabad News: तेजस्वी यादव ने मुरादाबाद में बिरियानी खाई और लोगों के साथ ली सेल्फी

तेजस्वी यादव नैनीताल से दिल्ली के सफर के दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में रुके।

Moradabad News

मुरादाबाद। (Moradabad News) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव नैनीताल से दिल्ली के सफर के दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में रुके। यहां उन्होंने हाईवे किनारे स्थित प्रसिद्ध होटल में रुककर बिरयानी का आनंद लिया। (Moradabad News)

(Moradabad News) बिहारी कारीगरों से मिले तेजस्वी

बिना किसी तामझाम के दुकान के अंदर जाकर लोगों के साथ बैठकर बात भी की। उन्होंने दुकान में काम कर रहे कारीगरों से भी बातचीत की। खास बात यह रही कि वहां काम करने वाले कई कारीगर बिहार के रहने वाले थे।

तेजस्वी ने उनसे उनके हाल-चाल पूछे और काम-काज से जुड़ी जानकारी ली। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री पास की दुकान पर मौजूद हैं। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान अहमद पठान, अर्श अंसारी, एजाजुल चौधरी, इरफान अंसारी, रईसुछदीन, सरजात हुसैन माैजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button