उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow Murder News: लखनऊ के नगराम में महिला की हत्या, खेत में मिला कंकाल

बताया जा रहा है कि कुबहरा गांव निवासी मजदूर पितम्बर की 30 वर्षीय पत्नी पूनम बीते 12 नवंबर से लापता थी।

Lucknow Murder News:
लखनऊ। (Lucknow Murder News) लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव के बाहर सरसों के खेत में एक कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुबहरा गांव निवासी मजदूर पितम्बर की 30 वर्षीय पत्नी पूनम बीते 12 नवंबर से लापता थी। इस संबंध में महिला के मायके पक्ष ने नगराम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। (Lucknow Murder News)

(Lucknow Murder News) निगोहा क्षेत्र की रहने वाली है मृत महिला

कंकाल मिलने की सूचना पाकर निगोंहा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी लापता महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कंकाल के पास मिली साड़ी को पूनम की बताते हुए परिजनों ने पहचान का दावा किया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि कंकाल की शिनाख्त के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button