उत्तर प्रदेशक्राइम

Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

मुकुंद लाल पटेल की छोटी बहन साधना की 12 अप्रैल को हथिगहा प्रतापगढ़ में शादी तय थी लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जमीन के विवाद में पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी।

Prayagraj Triple Murder
प्रयागराज। (Prayagraj Triple Murder) प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में पिता, बहन और भांजी हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मुकुंद लाल पटेल की छोटी बहन साधना की 12 अप्रैल को हथिगहा प्रतापगढ़ में शादी तय थी लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जमीन के विवाद में पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी। (Prayagraj Triple Murder)

(Prayagraj Triple Murder) प्रतापगढ़ में होनी है बहन की शादी

राम सिंह की सबसे बड़ी बेटी किरन देवी हैं। उसके बाद पुष्पा देवी और फिर मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है। जबकि 24 वर्षीय साधना देवी अविवाहित है। उसकी शादी 12 अप्रैल को तय थी प्रतापगढ़ से उसकी शादी होनी है। राम सिंह की बेटी किरन देवी की बेटी आस्था अपने नाना राम सिंह के साथ रहती थी। राम सिंह उनका बेटा मुकुंद लाल, बेटी साधना देवी और राम सिंह की नातिन आस्था एक साथ रहते थे। वहीं, मुकेश कुमार अलग घर बनवाकर अपनी पत्नी प्रमिला देवी व दो बेटी और बेटा के साथ रहता है।

वहीं गांव में आरोपी युवक मुकेश कुमार को लेकर चर्चा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का था और इसी लिए उसे घरवालों ने अलग कर दिया था। करीब दो वर्ष पूर्व राम सिंह पटेल ने अपनी चार बीघा जमीन अपने छोटे बेटे मुकुंद लाल को बैनामा कर दिया। जब कुछ दिन पूर्व मुकेश कुमार को पता चला तो वह अपने पिता और भाई से खेत में हिस्से के लिए लडता रहता था। इसी कारण शनिवार को मुकेश कुमार ने मुकुंद लाल को को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कि राम सिंह और उसके परिजनों से कोई ग्रामीण बात नहीं करता है। वह परिवार अक्सर लड़ता रहता है।

पापा का मर्डर करना था…बहन-भांजी ने देखा, इसलिए मार डाला
आरोपी मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह पापा का मर्डर करना चाहता था लेकिन बहन-भांजी ने देख लिया था इसलिए उनको भी मार डाला। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए।

बड़े बेटे ने ही परिवार के 3 लोगों की बिछा दी लाशें
जानकारी के अनुसार, मऊआइमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार रात से ही तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। आरोपी मुकेश पटेल ने गृहक्लेश के चलते अपने पिता राम सिंह (55 वर्ष), अपनी छोटी बहन साधना देवी (21 वर्ष) और अपनी 14 वर्षीय भांजी को अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस पिछले कुछ दिनों से लापता तीनों सदस्यों की तलाश में जुटी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब गांव के पास स्थित एक कुएं की तलाशी ली गई, तो वहां तीनों के शव बरामद हुए। शवों के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस तीनों का पता लगाने के साथ ही मुकेश की गिरफ्तारी में जुटी थी। सोमवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया। पिता, बहन व भांजी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दस बिस्वा जमीन मांग रहा था, लेकिन उसे जमीन नहीं दी जा रही थी। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पिता का गला दबाया तो बहन व भांजी भिड़ गईं, जिससे कमरे में रखी कुल्हाड़ी से तीनों पर ताबड़तोड़ वार किया।

मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। इसके बाद देर रात करीब दो बजे तीनों की लाश को चादर व कंबल में लपेटकर बारी-बारी से घर से लगभग आठ सौ मीटर दूर बाग स्थित कुएं में फेंक दिया। घर में ताला लगाकर गांव से बाहर चला गया। शनिवार दोपहर उसे पता चला कि छोटा भाई मुकुंद लाल घर आया है। वह घर पहुंचा तो पता चला कि वह किराने की दुकान पर गया है। वह किराने की दुकान की ओर बढ़ा कि रास्ते में मुकुंद लाल दिखाई पड़ गया और फिर उसने गोली मारकर उसकी हत्या की कोशिश की थी।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि जमीन के विवाद में मुकेश ने अपने पिता, बहन और भांजी की हत्या की। तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था। तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। आरोपित को भी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की कोशिश भी उसने की थी। इस घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button