उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Neha Singh Rathore: लखनऊ पुलिस हिरासत में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर? बिना बयान दर्ज कराए वापस लौटीं नेहा

नेहा सिंह राठौड़ का कहना है कि कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा कि वह सूर्यास्त के बाद आई हैं इसलिए अपका बयान दर्ज नहीं कर सकते हैं।

Neha Singh Rathore: लखनऊ पुलिस हिरासत में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर
लखनऊ। (Neha Singh Rathore) लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने का आरोप लगा था। नेहा से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। (Neha Singh Rathore)

(Neha Singh Rathore) कवि ने दर्ज कराई थी एफआईआर

बता दें कि गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया।

इतना नहीं नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही थी। नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हुए और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हुई।

नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर के लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हुआ।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने नेहा सिंह कोे बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भी जारी किया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि शनिवार की रात नेहा सिंह पति के साथ हजरतगंज थाने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची और पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। उनको महिला थाने में रहा गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नेहा सिंह को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

थाने से बाहर आकर नेहा सिंह राठौर ने दिया बयान
नेहा सिंह राठौड़ का कहना है कि कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा कि वह सूर्यास्त के बाद आई हैं इसलिए अपका बयान दर्ज नहीं कर सकते हैं। अब वह अगले 1 से 2 दिनों में अपना बयान दर्ज करने के लिए वापस आएंगी। नेहा सिंह राठौर का कहना है कि प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि उनकी आलोचना की जा सकती है पर आलोचना करने पर यह कार्रवाई होती है बाकी चीज वह अपने बयान में बताएंगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button