Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर, बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, 22 जिलों में कोहरे और अत्यधिक सर्दी का अलर्ट जारी
पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है।
Weather News
लखनऊ। (Weather News) उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है।(Weather News)
(Weather News) कोहरे से कई जिलों में कम हुई दृष्यता
शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई।
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट आई और शीत दिवस के हालात रहे। वहीं रात में भी कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है यानी इन इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस होने की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।
इन जिलों में है घने कोहरे का रेड अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास इलाकों में।
अत्यंत शीत दिवस वाले जिले
यूपी में सर्दी लगातार बढ़ रही है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास इलाकों में भीषण ठंड रही।
राजधानी में चली पछुआ, बढ़ी गलन और ठिठुरन
राजधानी में शुक्रवार को देर सुबह कोहरे की चादर छाई रही। सुबह घने कोहरे की वजह से लखनऊ में दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर में गुनगुनी धूप खिली, लेकिन चुभती पछुआ हवाओं से गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिली।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ी है। आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी।
शुक्रवार को दिन का तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।













