Chandauli News: चंदौली में जीआरपी ने 80 कछुए बरामद किए
जीआरपी की सूचना पर वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगी।
Chandauli News
चंदौली। (Chandauli News) पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बृहस्पतिवार को 80 कछुए बरामद हुए। बोरे और पिट्ठू बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर कछुओं को रखा गया था। जीआरपी की सूचना पर वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगी। (Chandauli News)
(Chandauli News) लावारिश मिली बोरी और बैग
पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की दोपहर में प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर चार बोरे और पिट्ठू बैग लावारिस हाल में दिखे। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया।
सूचना देकर वन विभाग को बुलाया
शक होने पर एक बोरा खोलकर देखा तो इसमें कछुए मिले। बैग खोलने पर ऊपर में पहनने वाले कपड़े थे, लेकिन अंदर में बोरे में कछुआ मिले। थाने में लाकर गिनती की गई तो चारो बोरे और बैग में कुल 80 कछुए मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना पाकर जीआरपी पहुंची वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी कछुओं को सारनाथ कछुआ सेंचुरी में छोड़ेंगे। बताया कि कछुआ कहां से लाया गया और कहां जा रहा था, इसका पता नहीं चला।
कछुए बंगाल ले जाने की आशंका
आशंका है कि उत्तराखंड अथवा गंगा के तटवर्ती इलाके से कछुआ लेकर तस्कर बंगाल जा रहे होंगे। ट्रेन बदलने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर उतरे और जांच देख कर डर कछुआ छोड़ कर भाग गए होंगे। कहा कि सीसीटीवी जांच कर तस्करों को पकड़ा जाएगा।













