Mathura Accident: मथुरा में कोहरे का कहर- मथुरा में 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले 13 की मौत 80 घायल
मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है।
Mathura Accident:
मथुरा। (Mathura Accident यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। (Mathura Accident)
(Mathura Accident) घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।
घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।
कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सामने से आए वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए।
हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह जान बचाई जा सकी, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कराया।
यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
आग लगते ही बसों के अंदर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग आग की चपेट में आकर वाहनों के भीतर ही फंस गए। आग की लपटों ने देखते ही देखते सातों बसों और कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में आग की चपेट में सात बसें और तीन छोटे वाहन आए हैं। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और रेस्क्यू कार्य भोर तक जारी रहा।
हादसे में घायलों की सूची:
1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी कानपुर
3. डा. पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर
7. मो. सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी कानपुर
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी बाराबंकी
12. शशि सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी कानपुर
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी अम्बेडकरनगर
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी गोंडा
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच
28. धर्मेन्द्र पुत्र विजयपाल निवासी महुआ
29. आमिर पुत्र अब्दुल रहीश निवासी दिल्ली
30. सुभाष पुत्र असरफीलाल निवासी वेनीपुर कानपुर देहात
31. मिथलेश कुमार पत्नी सुभाष निवासी वेनीपुर कानपुर देहात
32. अशोक पुत्र डालचन्द्र यादव निवासी मानकपुर अम्बेडकर नगर
33. पूजा मिश्रा निवासी गोरखपुर
दिल्ली की तरफ जा रहे थे लोग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से अधिकांश यात्री मऊ, आजमगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से दिल्ली की ओर जा रहे थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया जिन वाहनों में आग लगी, उसमें सात बस और तीन छोटे वाहन हैं। अब तक चार लोगों की मृत्यु हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
मंडल आयुक्त ने दी ये जानकारी
मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। फिलहाल घटना में प्रशासन ने दस लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है, हालांकि बीस लोगों की जिन्दा जलकर मौत होने की जानकारी मिली है।













