Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 21 प्रस्ताव पेश
कैबिनेट मीटिंग में अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय का निर्माण एवं संचालन कराने से लेकर उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए सीधी भर्ती नियमावली तक के प्रस्ताव रखे गए हैं।
Cabinet Meeting
लखनऊ। (Cabinet Meeting) राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 21 प्रस्ताव पेश किए गए। सीएम योगी की कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई। (Cabinet Meeting)
(Cabinet Meeting) अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय का प्रस्ताव
कैबिनेट मीटिंग में अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय का निर्माण एवं संचालन कराने से लेकर उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए सीधी भर्ती नियमावली तक के प्रस्ताव रखे गए हैं।
बैठक में 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर
सीएम की कैबिनेट में अयोध्या में भव्य राममंदिर संग्रहालय पर मुहर लगी।
प्रदेश में अस्पतालों के विकास में निजी निवेश के प्रोत्साहन के लिए सरकारी सहायता नीति पर मुहर लगी।
उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन पर मुहर लगी।
औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, खेलकूद, स्टांप सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार शाम कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी कर दिया। इसमें शामिल कुल 21 प्रस्तावों में से तीन औद्योगिक विकास विभाग और दो-दो नगर विकास और आवास विभाग के हैं।
प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर ‘जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र’ की स्थापना होगी।
प्रयागराज में कार्यालय उप निबंधक सदर, कार्यालय उप/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन लिए भूमि उपलब्ध कराने और उत्तर प्रदेश उपकर गन्ना अधिनियम, 1956 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-22 सन् 1956) (यथा संशोधित) को निरसित किए जाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली, 2025 को भी मंजूरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के आगामी सत्र में उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण अध्यादेश, 2025 का प्रतिस्थानी विधेयक पुर्नस्थापित/पारित कराकर अधिनियमित कराने का प्रस्ताव भी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए और भुगतान समय पर सीधे उनके खाते में पहुंच जाए।
सोमवार को धान खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि धान खरीद की गति तेज हो।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि 30 नवंबर तक 1,51,030 किसानों से 9.02 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि मिड-डे मील और आंगनबाड़ी केंद्रों में फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। खरीद केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार मैनपावर बढ़ाने के निर्देश भी दिए।













