उत्तर प्रदेशक्राइम

Barabanki Blast: बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो की मौत

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उनके चीथड़े उड़ गए। एक व्यक्ति फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ा था। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं।

Barabanki Blast
बाराबंकी। (Barabanki Blast) राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उनके चीथड़े उड़ गए। एक व्यक्ति फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ा था। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। (Barabanki Blast)

(Barabanki Blast) दो किलोमीटर सुनी गई धमाके की आवाज

हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। आसपास के मकानों में दरार आ गईं। जिससे अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री और आसपास के कुछ मकानों में आग भी लग गई। इससे हालात और भयावह हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन उस वक्त भी फैक्ट्री में छोटे-छोटे विस्फोट हो रहे थे। इसलिए कर्मी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव का है। डीएम-एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे हैं। फैक्ट्री और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यालय से 60 किमी दूर है घटनास्थल
घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर तहसील रामसनेहीघाट में सराय बराई गांव है। यहां गांव की आबादी से करीब 500 मीटर दूर खेत में पटाखा फैक्ट्री थी। यह फैक्ट्री सराय बरई गांव निवासी मोहम्मद खालिद की थी। फैक्ट्री में पटाखा स्टोर कर रखे हुए थे। यहां आतिशबाजी के सामान बनाए भी जा रहे थे। गुरुवार दोपहर में मजदूर काम कर रहे थे, तभी 2 बजकर 10 मिनट पर जोरदार विस्फोट हुआ।

सूचना के करीब 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी और SP अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। Barabanki Blast

हादसे में खुर्शीद और ईश्वरदीन निवासी हयातनगर, रूदौली की मौत हुई है। खालिद, वारिस, निर्मल, समसुद्दीन, सलमान घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खालिद और समसुद्दीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वारिस को अयोध्या भेजा गया है। निर्मल का इलाज बाराबंकी में चल रहा है। Barabanki Blast

पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। ईश्वरदीन के भाई अमृतलाल ने बताया, गुरुवार सुबह ईश्वरलाल घर से पटाखा फैक्ट्री पर काम करने आए थे। पटाखा फैक्ट्री में 4 साल से काम करते थे।

पिता को खाना देने गया था निर्मल, धमाके में झुलसा
पटाखा फैक्ट्री में खमाऔली गांव निवासी हंसराज काम करते हैं। गुरुवार दोपहर निर्मल अपने पिता हंसराज को खाना देने गया था। हंसराज हाथ धोकर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान पटाखा फैक्ट्री में धमका होने लगा। जिसमें निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोग भागने लगे, अफरा तफरी मच गई। हंसराज मौके से भाग निकला। जिससे वह बच गया। हंसराज ने पटाखा फैक्ट्री में दीवाली के बाद से काम करना शुरू किया था। जहां अनार बनाने का काम होता था। फैक्ट्री में 5 से 6 लोग काम करते थे। यहां करीब 5 साल से पटाखा बनाया जा रहा था।

लोग बोले कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई एक्शन नहीं हुआ ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि दो लोगों के शरीर के परखच्चे उड़ गए और आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धमाके के बाद भी छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे।

फैक्ट्री के पास है पटाखा बनाने का लाइसेंस
शुरुआती जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास आतिशबाजी के लिए पटाखा बनाने का लाइसेंस था। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया, 31 मार्च 2026 तक लाइसेंस बना है। दीपावली से पहले हमारी टीम ने खुद चेक किया गया था। सब ठीक था। अचानक आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी।

भाजपा विधायक घटनास्थल पहुंचे
अयोध्या की रुदौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से विस्फोट की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है। इलाज में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। पुलिस टीम ने माइक पर अनाउंस कर मौके पर जुटे ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

आईजी बोले- 15 किलो पटाखा भंडारण का था लाइसेंस
आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस लिया गया था। यहां 15 किलो पटाखे का भंडारण किया जा सकता था। ये हादसा किस तरह से हुआ है, फारेंसिक टीम जांच कर रही है।

किसी ने बीड़ी-सिगरेट जलाई, उससे हादसा हुआ या कोई और वजह है? ये सब देखा जाएगा। इसमें 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आतिशबाजी में विस्फोट होता है। इसके लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। सबूत जुटाकर जांच की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button