उत्तर प्रदेशलखनऊ

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा गोमती सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

गंगा की धार में मोटर वोट से पहुंचकर पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं पर पूरी नजर रख रहे हैं साथ ही ड्रोन कैमरे से भी पुलिस निगरानी कर रही है।

Kartik Purnima 2025
लखनऊ/अयोध्या/फर्रुखाबाद। (Kartik Purnima 2025) कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु गंगा गोमती और सरयू के घाटों पर एक दिन पहले से ही गंगा स्नान के लिए डेरा जमाए हुए हैं और भोर होते ही श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में गंगा गोमती और सरयू के प्रमुख घाटों पर स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। (Kartik Purnima 2025)

(Kartik Purnima 2025) फर्रुखाबाद में पुलिस की कड़ी चौकसी

कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को देखते हुए श्रंगीरामपुर, ढाईघाट और पांचालघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। गंगा पुल पर जाम न लगे इसको लेकर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। गंगा की धार में मोटर वोट से पहुंचकर पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं पर पूरी नजर रख रहे हैं।

Kartik Purnima 2025
Kartik Purnima 2025

कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तीन प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई है जिससे कि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो सके।

मंगलवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय पांचालघाट स्थित गंगाघाट पर पहुंचे और घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।

Kartik Purnima 2025
Kartik Purnima 2025

सभी घाटों पर गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही साथ घाटों पर निशान भी लगवा दिए गए हैं। पांचालघाट के पूरे क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है जिससे कि रात में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो सके। एनाउंस भी यहां बराबर होगा और एक खोया पाया शिविर भी लगाया जा रहा है जिसमें अपनों से बिछड़ों को मिलवाया जाएगा।

गंगाघाट के दोनों तरफ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिससे कि कोई दिक्कत न रहे। पुल पर जाम न लगे इसको लेकर पुलिस कर्मियां की ड्यूटी लगाई गई है। वाहन पुल से पहले ही रोके जाएंगे जिससे कि जाम की स्थिति न बने। एसडीएम सदर ने बताया कि गंगा घाट पर व्यवस्थायें पूरी कर ली गई हैं। राजस्व टीम भी गंगाघाट पर मौजूद है।

रास्ता बदलकर पांचालघाट से निकल रहीं रोडवेज बसें
फर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए रोडवेज बस के मार्ग में डायवर्जन किया गया है। इसको लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने शाहजहांपुर, हरदोई, गोला, सीतापुर, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, नजीबाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर, सोहराव गेट, अलीगढ़, बुद्धबिहार, फोर्ट डिपो, फाउंड्रीनगर, मथुरा, झांसी, उरई, विकास नगर, फजलगज, कैसरबाग, आजाद नगर, लीडर रोड, इटावा और बेवर डिपो को पत्र भेज कर उन्होंने कहा है कि 4 नवंबर की रात 8 बजे से 5 नवंबर की शाम 7 बजे तक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

क्योंकि गंगा पर बड़ा स्नान है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं ऐसे में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। इसलिए वाहनों को वन वे के माध्यम से संचालित किया जाएगा। रोडवेज बसों व अन्य जनपद के डिपो की बसों को पांचालघाट पुल, ढाईघाट पुल और श्रंगीरामपुर की तरफ न भेजकर अन्य किसी वैकल्पिक मार्ग के माघ्यम से निकाला जाएगा।

ऐसे में चालक, परिचालकों को निर्देशित भी कर दिया गया है। ड्रोन से रखी जाएगी मेले पर नजर शमसाबाद। ढाईघाट पर कार्तिक मेला लगा हुआ है। यहां सुरक्षा के लिए पहले से ही पर्याप्त इंतजाम हैं। अब जब गंगा स्नान का पर्व है तो अलग से और सुरक्षा की गयी है।

ड्रोन से पूरे मेले की निगरानी की जा रही है। मेले में डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है। गंगा किनारे स्नान करने की जो व्यवस्था है वहां बेरीकेडिंग करा दी गई है। चार थानों का फोर्स यहां सुरक्षा के लिए लगाया है। मेले में पशुओं की बिक्री के लिए एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, औरैया, इटावा आदि जिलों से पशु व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान है।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। गंगा भक्तों को भी दिक्कत नही होगी। ढाईघाट के मुख्य रोड पर पुलिस नजर रखेगी। रूट डायवर्जन में इस तरह से रोके जाएंगे माल वाहक फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए रूट डायवर्जन की जो व्यवस्था 5 नवंबर की शाम 5 बजे तक के लिए की गई है उसमें जिले की सीमा पर माल वाहकों को रोका जाएगा जिससे कि गंगा स्नान में पुल से माल वाहक न निकल सकें।

कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहकों ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंफर, लोडर को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ डायजर्वन किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनो को छिबरामऊ से बेवर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। बेवर की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को अलीगंज बार्डर पर विराहिमपुर के पास रोका जाएगा।

शाहजहांपुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनो को हुल्लापुर व जरियनपुर चौराहे से ढाईघााट शमसाबाद की तरफ आने वाले माल वाहनों को जरियनपुर पर रोका जाएगा। हरदोई की ओर से आने वाले वाहनो को रूपापुर में रोका जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को देखते हुये 4 नवंबर की शाम 4 बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था कर दी गयी है जो 5 नवंबर की शाम 5 बजे तक रहेगी। इस दौरान पुलिस की टीम बार्डर पर पूरी नजर रखेगी। माल वाहनों को इस ओर नही आने दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि गंगा स्नान के बाद ही माल वाहन गुजरेंगे। गंगा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नही होगी।

पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान शुरू हो गया है। कई लाख लोग मंगलवार रात को ही अयोध्या पहुंच गए थे। भोर से डुबकी लगाने का सिललिसा शुरू हो गया था। सुबह चार बजे से ही घाटों पर भारी भीड़ दिख रही थी।

12 स्थानों से आवागमन किया प्रतिबंधित, पांच जगहों पर पार्किंग
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बुधवार को लता मंगेशकर चौक और सरयू घाट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो गया था। यह व्यवस्था मेले की समाप्ति तक जारी रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। आवश्यक सेवाएं और एम्बुलेंस वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

घाटों पर है 250 बायो टॉयॅलेट व 97 चेंजिंग रूम की व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, सफाई और स्नान के बाद कपड़े बदलने जैसी सुविधाएं सुलभ कराने की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। घाटों पर नौ स्थायी चेंजिंग रूम, 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं, ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर ही 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी की तर्ज पर होगी गोमती आरती, 2,100 दीपों जगमग होगा घाट
स्नान दान की कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को आदि गंगा गोमती की आरती होगी। मनकामेश्वर उपवन घाट पर 11 मंचों पर वाराणसी की तर्ज पर्व आरती होती। महंत देव्या गिरि ने बताया कि परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग से ढाई लाख दीपक जलाए जाएंगे। पूर्व संध्या पर कुड़िया घाट पर आरती के साथ घाट को 2,100 दीपों से सजाया गया।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर लखीमपुर खीरी, हरदोई में भी गोमती नदी के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगा और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भड़ी तादात में लोग गोमती स्नान करने पहुंचे थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button