India Womens Team: भारत ने 52 रन से जीता महिला वर्ल्डकप 2025, दक्षिण अफ्रीका को हराया
भारतीय वूमेन टीम ने 52 रन से 25 साल बाद वर्ल्डकप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
India Womens Team
मुंबई। (India Womens Team) महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। रन चेज करते हुए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम 45.3 ओवर में आल आउट हो गई। भारतीय वूमेन टीम ने 52 रन से 25 साल बाद वर्ल्डकप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। (India Womens Team)
(India Womens Team) 25 साल से था इंतजार
इस क्रिकेट मैच के फाइनल में
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
भारतीय महिला टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहली बार विश्व कप जीता है। वहीं महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम चौथी टीम बन गई है। भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।
299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। ब्रिट्स 23 के स्कोर पर रन आउट हुईं। बॉश बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। लुस 31 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने उन्हें पवेलियन भेजा। मरिजान काप 5 गेंद में चार रन ही बना सकीं। दीप्ति ने जाफ्ता को आउट किया। उन्होंने 16 रन बनाए। डर्कसन 37 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 98 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर ने उनका शानदार कैच लपका। ट्रयॉन 8 गेंद में नौ रन ही बना सकीं। दीप्ति ने डि क्लार्क को आउट करके भारत को चैंपियन बनाया। दीप्ति शर्मा ने फाइनल में पांच विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने शतक लगाने का मौका गंवाया। शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये। पिछले मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक-एक विकेट झटके।
अफ्रीकी पारी में क्या-क्या हुआ?
साउथ अफ्रीका को पहला झटका ताजमिन ब्रिट्स के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गईं। ब्रिट्स को अमनजोत कौर ने रॉकेट की तरह तेज थ्रो मारकर रन आउट कर दिया। उन्होंने 35 गेंद पर 23 रन बनाए। ब्रिट्स ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद एनिके बॉश को श्री चरणी ने एलबीडब्लल्यू करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। बॉश खाता नहीं खोल पाईं। शेफाली वर्मा ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी गेंद पर सूने लूस (25 रन) का कैच ले लिया। शेफाली ने मारिजैन कप्प (4) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने सिनालो जाफ्टा (16) को राधा यादव के हाथों कैच कराया साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। उन्होंने एनेरी डर्कसेन (35) को आउट कर साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। उन्होंने इसके बाद अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को आउट कर टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंद पर 101 रन बनाए। कोले ट्रायन (9) रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हुईं। उनके बाद आयाबोंगा खाका (1) रन आउट हो गईं। नादिन डी क्लर्क (18) को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराकर दीप्ति शर्मा ने मैच को समाप्त कर दिया। दीप्ति ने 5 विकेट लिए।
भारत के लिए शेफाली ने बनाए सबसे ज्यादा रन
स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर सबसे पहले आउट हुईं। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। 78 गेंदों में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले जेमिमा रोड्रिग्ज 37 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गईं। अमनजोत कौर 14 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से 24 गेंद पर 34 रन बनाकर टीम इंडिया को 300 रनों के करीब पहुंचाया। दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर आउट हुईं।













