Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के बंडा में मां ने बेटे सहित पिया कीटनाशक, दोनों की मौत
त्यौहार के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Shahjahanpur News
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भैया दूज की खुशियां मातम में उस वक्त बदल गईं जब मायके जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक हृदय विदारक घटना सामने आई। दरअसल त्यौहार पर पति के मायके मना करने पर पत्नी आरती ने अपने 9 वर्षीय बेटे प्रतीक को कीटनाशक पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया, जिससे दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। (Shahjahanpur News)
(Shahjahanpur News) त्यौहार के मौके पर हुई दर्दनाक घटना
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्यौहार के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बंडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गंगा गांव निवासी पंकज और आरती के बीच भैया दूज पर मायके जाने की जिद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात से नाराज होकर आरती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
कीटनाशक पीने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसपी ग्रामीण, दीक्षा भवरे ने बताया कि बंडा थाना में नारायणपुर गंगा गांव में आरती और उनके बेटे प्रतीक की जहर की वजह से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने संज्ञान लिया तो पता चला कि रात में जहर खाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।













