उत्तर प्रदेशदेश

Fake Cough Syrup: नकली कफ सिरप के खिलाफ यूपी में नॉरकोटिक्टस टीमों के ताबड़तोड़ छापे

लखनऊ सहित कई जिलों में पड़ताल जारी, कई मेडिकल स्टोर सील

Fake Cough Syrup

लखनऊ। (Fake Cough Syrup) कोडिन कफ सिरप की धरपकड़ के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले भर में छापे मारे। लखनऊ, रायबरेली व सीतापुर में टीमों ने 10 जगह पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान कई फर्म संचालक शटर बंद करके भाग गए। टीम ने फर्म संचालकों को फोन करके कफ सिरप खरीद से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। (Fake Cough Syrup)

(Fake Cough Syrup) गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

जांच दौरान गड़बड़ी मिलने पर दो मेडिकल स्टोर (एक लखनऊ व एक सीतापुर में) सील किए गए। अफसरों का कहना है कि गुजरात की एक फर्म जिसका डिपो लखनऊ में है, के जरिये नॉरकोटिक्स की दवाओं व कफ सिरप की आपूर्ति कई जिलों में की गई थी।

एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश यादव ने बताया कि छापे के लिए 13 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों को लखनऊ बुलाया गया। टीम ने लखनऊ में नौ फर्म व सीतापुर में एक फर्म की जांच की।

सहायक मंडल आयुक्त के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इधिका लाइफ सांइसेज व अर्पिक फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन स्थानों पर जांच की गई जिसमें फर्म के अंदर गड़बड़ी मिली।

नॉरकोटिक्स औषधियों का भंडारण संतोषजनक नहीं था। फर्म के जरिये भारी मात्रा में कोडिन कफ सिरप विक्रय में अनियमितता मिली। बिक्री से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

ब्रजेश ने बताया इधिका व अर्पिक फर्म के मालिक मनोहर जैसवाल हैं, जो गुजरात में रहते हैं। लखनऊ में इनका डिपो है। गुजरात की इस फर्म के जरिये बड़ी तादाद में कोडिन सिरप प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा था।

इन पर हुई सीलिंग की कार्रवाई
अमीनाबाद ओल्ड मेडिसिन मार्केट स्थित श्री श्याम फार्मा जांच के दौरान बंद मिला। टीम ने स्टोर को सील कर दिया है। टीम का कहना है इस मेडिकल स्टोर ने बड़ी तादाद में कफ सिरप व नॉरकोटिक्स दवाओं की खरीद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फर्म से की है। वहीं, सीतापुर के नैमिष धाम मेडिकल स्टोर संचालक ने 2600 बॉटल कोडिन कफ सिफ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इधिका लाइफ सांइसेज फर्म से क्रय किया था। जांच दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने महज एक हजार बोतल का विक्रय प्रस्तुत किया। टीम ने फर्म को सील करते हुए संबंधित थाने को सूचना भेज दी है।

छापे में ये ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे
ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर, संदेश मौर्य, विवेक कुमार सिंह, सीमा सिंह, अशोक कुमार, माधुरी, ओम पाल सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, रजिया बानो, ओम पाल सिंह, विनय कृष्ण, स्वागतिका घोष, अनीता कुरील, नीलेश कुमार शर्मा।

इन फर्मों पर पड़े छापे
1. इधिका लाइफ सांइसेज, ट्रांसपोर्ट नगर।

2. अर्पिक फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट नगर से नॉरकोटिक्स दवाओं के दस्तावेज सत्यापन के लिए जब्त किए गए।

3. नैमिष धाम मेडिकल स्टोर सीतापुर को सील किया गया।

4. नोवोन लाइफ सांइसेज, ट्रांसपोर्ट नगर जांच के दौरान बंद थी। आसपास के लोगों ने बताया गया कि दुकान खाली हो गई है। फर्म के प्रोपराइटर से टीम ने फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि कोडिनयुक्त कफ सिरप की खरीद इधिका फर्म से की गई है। संचालक ने एक दिन अंदर दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही।

5. सुभाष मेडिकल एजेंसी, रिंग रोड, राजाजीपुरम में कोडिनयुक्त औषधियां नहीं मिलीं। फर्म संचालक ने बताया कि उनके जरिये इधिका लाइफ सांइसेज कफ सिरप खरीदकर बालाजी मेडिकल स्टोर राजाजीपुरम को दिया गया है। टीम बालाजी मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो फर्म संचालक ने बताया कोडिनयुक्त औषधियों को श्याम मेडिकल एजेंसी को बेचा गया है जिसके संचालक वर्तमान में जेल में बंद है। विभाग श्याम मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस नॉरकोटिक्स औषधियों की अवैध बिक्री मामले में पहले ही निरस्त कर चुका है।

6. एमजेएस एजेंसी, ट्रांसपोर्टनगर व रिलांयस फार्मास्युटिकल्स में नॉरकोटिक्स दवाएं एवं कोडिनयुक्त कफ सिरप का भंडारण नहीं मिला।

8. मेडरेट फार्मास्युकल्स, ट्रांसपोर्ट नगर में जांच की कार्रवाई चल रही है।

9. पलास फार्मास्युक्टिल्स, कुर्सी रोड जानकीपुरम फर्म का लाइसेंस पूर्व में निलंबित होने के कारण मौके पर बंद मिला।

10. अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button