उत्तर प्रदेशदेश

BSP Rally Lucknow: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में बसपा की महारैली

लगातार वोट बैंक घटने और लोकसभा व विधानसभा में उपस्थिति नगण्य होने की वजह से बसपा अपने संगठन का पुनर्गठन कर दलितों में दोबारा पैठ बनाने की कवायद कर रही है।

BSP Rally Lucknow
लखनऊ। (BSP Rally Lucknow) बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम ( Kanshiram) के परिनिर्वाण दिवस (Death Anniversary) के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित कांशीराम स्थल पर बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगेगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) रैली (Rally) को संबोधित करेंगी, जिसमें वह लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2027) के दौरान संविधान बदले जाने के बारे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा किए गए दावों का पर्दाफाश करेंगी। साथ ही, वह दलित वोट बैंक को एकजुट करने और बसपा को मजबूत करने की अपील भी करेंगी। (BSP Rally Lucknow)

(BSP Rally Lucknow) कांशीराम की पुण्यतिथि पर दलित वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी बसपा

बता दें कि लगातार वोट बैंक घटने और लोकसभा व विधानसभा में उपस्थिति नगण्य होने की वजह से बसपा अपने संगठन का पुनर्गठन कर दलितों में दोबारा पैठ बनाने की कवायद कर रही है। बीते 15 वर्षों के दौरान हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में दलित वोट बैंक का रुख अन्य दलों की ओर हुआ है, जिसने बसपा की मुश्किल बढ़ा दी है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो ने इस बार कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया है, जिसमें करीब 10 लाख समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। (Kanshiram Punyatithi)

रैली की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। वहीं हजारों समर्थक देर रात तक राजधानी आ रहे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह नौ बजे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगी। रैली के लिए बामसेफ और बहुजन वालंटियर फोर्स के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली में मौजूद रहेंगे।

रमाबाई रैली स्थल पर की गई ठहरने और भोजन की व्यवस्था
बसपा संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित रैली में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता राजधानी पहुंच चुके हैं। बुधवार को देर रात तक कार्यकर्ताओं का जत्था राजधानी पहुंचता रहा। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था रमाबाई रैली स्थल पर की गई है। यहां दाल, चावल, रोटी, सलाद और पनीर की सब्जी जैसे व्यंजनों से मेहमानों की मेजबानी की जा रही है।

लखनऊ के पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर से आए साथियों की सेवा-सत्कार में जुटे रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो।

पार्किंग के लिए पांच स्थान तय
रैली में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए राजधानी में पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता जिस जिले की ओर से आएगा, उसको उसी रूट पर वाहन खड़े करने होंगे, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।

  • रमाबाई रैली स्थल के सामने की सड़क पर कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, झांसी और चित्रकूट मंडल के जिलों के वाहन खड़े किए जाएंगे।
  • बुद्ध विहार शांति उपवन के पीछे तेलीबाग स्थित पार्किंग में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के जिलों के वाहनों की व्यवस्था की गई है।
  • बंगला बाजार से तेलीबाग के बीच रुचिखंड की ओर जाने वाली सड़क पर लखनऊ और रायबरेली जिले के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
  • वृंदावन योजना, तेलीबाग में अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के जिलों के वाहन पार्क किए गए हैं।
  • कांशीराम सांस्कृतिक स्थल के पीछे बने पार्किंग स्थल में कानपुर रोड, कानपुर देहात और उन्नाव जिले के कार्यकर्ताओं के वाहन खड़े होंगे।

पार्टी ने लखनऊ के रेलवे स्टेशनों पर लगाया कार्यकर्ता सहायता शिविर
कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर होने वाली बसपा की रैली में आने वाले लोगों के लिए बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार चारबाग स्टेशन पर कार्यकर्ता सहायता शिविर लगाया है। सहायता शिविर से रैली स्थल, वहां जाने के मार्ग और कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही। पार्टी में आकाश आनंद की सक्रियता के बाद सैकड़ों नौजवानों में ऊर्जा बढ़ी है और सहायता शिविर में भी युवा कार्यकर्ता जोश से भरे है।

चार डीसीपी, सात एडीसीपी समेत 2114 जवान संभालेंगे कानून और व्यवस्था
स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर चार पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), सात अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), 21 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 69 इंस्पेक्टर, 549 दारोगा, 31 महिला दारोगा, 341 हेड कांस्टेबल, 745 पुरुष कांस्टेबल, 165 महिला कांस्टेबल और 182 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इनमें नागरिक पुलिस और यातायात पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही चार कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और एक कंपनी त्वरित कार्य बल (आरएएफ) को भी रिजर्व में रखा गया है। एलआइयू की टीम भी इलाके में सक्रिय रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button