Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
लखनऊ सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
Lucknow Airport
लखनऊ। (Lucknow Airport) लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जांच के बाद धमकी में कोई सत्यता नहीं मिली। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी इसके पहले भी मिल चुकी है। रविवार को लखनऊ सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। (Lucknow Airport)
(Lucknow Airport) शरारती तत्वों ने दी सूचना
सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) को शरारती तत्वों ने मेल के जरिये एयरपोर्ट पर होने वाले हादसे की जानकारी दी। पड़ताल की गई तो धमकी में कोई झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस को मेल की जानकारी दी गई तथा कोई खतरा नहीं होने की बात कही गई।
ईमेल में लिखा-खून का तालाब बना देंगे
इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे, स्कूलों और कई अन्य संस्थानों को बम धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। जांच की जा रही है।” ईमेल में दावा किया गया कि स्कूल और हवाई अड्डे के प्रशासन के आस-पास बम रखे गए हैं और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न करने पर ‘खून का तालाब’ बन जाएगा।
ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘टेरराइजर्स 111’ नामक आतंकी समूह का नेता बताया है। पुलिस ने कहा कि ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूलों और हवाई अड्डों के प्रशासन के आस-पास बम रखे गए हैं और 24 घंटे में प्रतिक्रिया न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मामले की गहन जांच की जा रही है।हाल के महीनों में शहर के शैक्षणिक संस्थानों में बार-बार बम धमकियों की खबरें सामने आई हैं।
एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार वसूले
साइबर जालसाज ने पुलिसकर्मी बनकर कृष्णानगर के कृष्णापल्ली निवासी हरिवंश लाल को एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने ठग के खिलाफ एफआईआर कराई है। हरिवंश लाल के मुताबिक 22 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाया। जालसाज ने पूछताछ में सहयोग करने पर उन्हें बचाने की बात कही। डरे हरिवंश ने उसकी बात मान ली। इसके बाद शातिर ने पूछताछ के बहाने उन्हें एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार रुपये वसूल लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक तफ्तीश जारी है।













