Bahraich News: बहराइच में सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, सीएम ने भेड़ियों को गोली मारने के आदेश दिए
मुख्यमंत्री ने 10 मिनट का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भेड़िये के हमले से प्रभावित 16 परिवारों को राहत किट प्रदान की।
Bahraich News
बहराइच। (Bahraich News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहराइच के भेड़िया प्रभावित मंझारा तौकली गांव के गांधी बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल में भेड़िये जैसे दो जानवर भागते हुए देखे जाने की पुष्टि की। कहा कि वन विभाग पहले भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश करे। लेकिन, यदि पकड़ में न आएं तो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गोली मारने में कोई कोताही न बरतें। (Bahraich News)
(Bahraich News) सीएम ने 10 मिनट का किया हवाई सर्वे
मुख्यमंत्री ने 10 मिनट का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भेड़िये के हमले से प्रभावित 16 परिवारों को राहत किट प्रदान की। ग्रामीणों से बातचीत की। मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देते हुए परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के दौरान भेड़िया क्षेत्र में आ गए हैं। अब आबादी पर हमला कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि प्राथमिकता जनता की सुरक्षा की हो। प्रशासन को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीणों के पास अभी पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें पक्का घर मुहैया कराया जाए। साथ ही जिन घरों में दरवाज़े नहीं हैं, वहां दरवाज़े लगवाये जाएं। शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि लोग सुरक्षित रहें।
सभी लोग वन और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें- सीएम
इस दौरान मंच पर वन मंत्री अरुण कुमार, जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वन और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग दें। ताकि, भेड़ियों का पता लगाकर और आवश्यक कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।













