उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Hamirpur News: नर्सिंग कोर्स करने लखनऊ गई पत्नी प्रेमी के साथ फरार, थाना पहुंचा दो बच्चों का बाप

प्रेमी के संग फुर्र हो जाने से यहां पति ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

Hamirpur News

हमीरपुर। (Hamirpur News) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए लखनऊ गई दो बच्चों की मां ने अपने पति को बड़ा झटका दिया है। प्रेमी के संग फुर्र हो जाने से यहां पति ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। (Hamirpur News)

(Hamirpur News) लखनऊ में नर्सिंग करने के लिए भेजा था

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के एक मोहाल निवासी शख्स ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को कुछ महीने पहले लखनऊ में नर्स की कोचिंग करने के लिए भेजा था। बताया कि वह हर महीने उसे खर्चा भी भेजता आ रहा था। उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा वह अपने साथ रखे हुए थे।

दूसरा बच्चा अपनी नानी के पास राठ में रहता था। बताया कि करीब 7 साल पहले उसकी शादी राठ कस्बे के एक मोहाल रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद पत्नी को एक बेटा और एक बेटी हुई। शादी के बाद पांच साल तक सबकुछ ठीक रहा। उसके बाद पत्नी नर्स बनने के लिए लखनऊ में कोचिंग करने चली आई।

बताया कि बेटे को अपने साथ ले गई और बेटी को अपने मायके नानी के पास छोड़ गई। कुछ दिन पहले पत्नी की मुलाकात लखनऊ के रहने वाले एक शख्स से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। बताया कि जब उसे जानकारी हुई तो झगड़े पर आमादा हो गई।

विरोध करने पर प्रेमी के साथ मारने की धमकी देने लगी। बताया कि बुधवार की रात उसकी पत्नी अपने मायके पहुंची और अपनी मां से झगड़ा कर बेटी को साथ ले गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से अपने बच्चे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल रामासरे सरोज ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button