उत्तर प्रदेशक्राइम

Lakhimpur News: लखीमपुर में तीन छात्राओं ने जहर खाया एक की मौत

पुलिस के मुताबिक, तीनों दोस्त छात्राएं एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं, मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Lakhimpur News

लखीमपुर। (Lakhimpur News) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक निजिनस्कूल की तीन छात्राओं ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की मृत्यु हो गई है जबकि दो का उपचार किया जा रहा है। तीनों छात्राएं नाबालिग और दोस्त बताई जा रहीं हैं। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक की मौत हो गई है दो छात्राओं का अस्पताल में इलाज जारी है। जहर खिलाने के आरोपों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। (Lakhimpur News)

(Lakhimpur News) शहर के प्राइवेट स्कूल की पढ़ने वाली हैं छात्राएं

पुलिस के मुताबिक, तीनों दोस्त छात्राएं एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं, मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। उसका लखनऊ में उपचार चल रहा था। मौत का कारण जहर बताया गया है। मृतका के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि 15 अगस्त को छात्रा और उसकी दो सहेलियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। बाकी दोनों की हालत में सुधार है। मामले में दो युवकों की भूमिका सामने आई है। छात्राएं कहां कहां गईं थीं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में 11वीं में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा 15 अगस्त के दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकली थी। वह विलोबी स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर घर वापस आ रही थी। घर वापस आने पर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था।

लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक पार्टी में शामिल दो लड़के घटना में संदिग्ध है। छात्रा की दो सहेलियों की तबीयत भी बिगड़ी थी। इन दोनों का शहर में ही उपचार चला। तीनों छात्राओं के एक साथ जहर पीने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button