Lucknow News: सीएम आवास के बाहर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
नोएडा से लखनऊ आया, प्रॉपर्टी विवाद से है परेशान
लखनऊ। (Lucknow News) सीएम आवास के बाहर एक युवक ने सुसाइड करने की कोशिश की। युवक की पहचान औरैया के 32 वर्षीय शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह नोएडा में नौकरी करता है। वहां से मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंचा। वह प्रॉपर्टी विवाद से परेशान बताया जा रहा है। उसने अपने साथ कंबल ले रखा था। (Lucknow News)
(Lucknow News) पेड़ से लटकने का किया प्रयास
सीएम आवास के पास पहुंचते ही उसने साथ में लाए कंबल से गला कसकर पेड़ पर लटकने की कोशिश की। यह देख तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह काफी समय से संपत्ति विवाद से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। (Lucknow Suicide News)
जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
एसएचओ गौतमपल्ली ने बताया कि शैलेंद्र यादव की नानी का अकबरपुर के बजरंग नगर में घर है। वहीं पर उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। आज सुबह 11:30 बजे उसने आत्महत्या की कोशिश की। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (Lucknow News)













