Lucknow Accident News: लखनऊ में भाजपा झंडा लगी कार ने 10 को रौंदा, अपराधी है ड्राइवर
हादसे में घायल 3 की हालत गंभीर, ड्राइवर ने फटे टायर पर डेढ़ किमी भगाई कार
लखनऊ। (Lucknow Accident News) लखनऊ में नशे में धुत अपराधी ने स्कॉर्पियो कार से 10 लोगों को रौंद दिया। रात में लोग जन्माष्टमी मनाकर अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे लोगों पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। (Lucknow Accident News)
(Lucknow Accident News) कार पर लगा है बीजेपी का झंडा
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। डेढ़ किमी पीछा करके आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। कार पर बीजेपी का झंडा लगा था।
(Lucknow Accident News) पुलिस ने सभी घायलों को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना शनिवार रात 2 बजे पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग बाजार की है। (Lucknow Accident News)
पुलिस जांच में सामने आया कि स्कार्पियो कार (यूपी 32 पीजेड 3317) वाहन हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह का है। गाड़ी पर पहले से तीन चालान लंबित हैं। सभी घायल तेलीबाग क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस घायलों की पहचान कर रही है। अब तक आनंद प्रकाश वर्मा, उनके बेटे नौ साल के आरुष वर्मा, एक अन्य बच्चे युवराज और वयस्क राजेश की पहचान हुई है। एक अज्ञात की हालत गंभीर बनी हुई है। ( Lucknow Hit and Run Case)
ड्राइवर पर लूट, हत्या, धमकी के 8 मुकदमे दर्ज
पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया- ड्राइवर की पहचान सागर उर्फ अक्षय सिंह के रूप में हुई है। वह नशे में गाड़ी चला रहा था। लखनऊ के अलावा बाराबंकी और रायबरेली के थानों में लूट, हत्या और धमकी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। अभी बाकी की पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगे होने की भी पड़ताल की जा रही है।













