उत्तर प्रदेशलखनऊ

Independence Day 2025: सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सभी को दी 79वें स्‍वतंत्रता द‍िवस की बधाई

सीएम योगी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बधाई दी है।

लखनऊ। (Independence Day 2025) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्‍होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, ”मैं उन सभी वीरों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया… पीएम मोदी के सुरक्षित हाथों में आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। पिछले 11 वर्षों के दौरान हमने नए भारत के दर्शन किए।” सीएम योगी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बधाई दी है। (Independence Day 2025)

(Independence Day 2025) हमारा तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक

उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के आयोजित किया जा रहा। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 5 शताब्दी के इंतजार को पूरा किया है। राज्य सरकार समग्र विकास के लिए गरीब, अन्नदाता और नारी के उन्नयन के लिए पूरे क्षमता से काम कर रही है। कभी बीमारू राज्य के रूप में नाम था। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। पिछले कुछ सालो में हम आय दोगुनी करने में भी सफल रहे हैं। सात वर्ष में 56 लाख गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया। 1 करोड़ 86 लाख परिवार को रसोई उपलब्ध कराया। 15 करोड़ परिवार को राशन दिया जा रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल में ‘पंचप्रण’ के माध्यम से देशवासियों से विकसित भारत, गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति, अपनी विरासत के प्रति गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रधानमंत्री जी के ‘पंचप्रण‘ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें।

प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गां के कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को प्राप्त हो रहा है।

पुलिस का चप्पे-चप्पे पर रहा पहरा! ATS व PAC बल रहा तैनात, ड्रोन से तिरंगा यात्राओं व रैलियों पर रही नजर
15 अगस्त यानी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके को देखते हुए लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त प्लान लागू किया है। बता दें कि इस दिन शहर में कई तिरंगा यात्राएं, बाइक रैली और रोड शो हुए, जिनके लिए आयोजकों को पहले पुलिस की वेबसाइट से अनुमति लेनी पड़ी। इसके साथ ही विधानसभा समेत संवेदनशील इलाकों में ATS, PAC, स्पेशल फोर्सेस और रूफ-टॉप ड्यूटी तैनात की गई। ड्रोन और सीसीटीवी से चौबीसों घंटे निगरानी रखी गई। होटल, मॉल, पार्क जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और महिला सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button