Lucknow News: लखनऊ के माल में किसान की चाकू से गला रेतकर हत्या
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चाक चौबंद सुरक्षा का दावा करने वाली कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों के आगे नतमस्तक होती दिखाई दे रही है। ताजा मामला माल थाना क्षेत्र का है यहां एक किसान की घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किये हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। (Lucknow News)
(Lucknow News) क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, घटना मड़वाना गांव की है। हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। एडीसीपी नार्थ जितेंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मड़वाना गांव में 50 वर्षीय राजू गौतम की हत्या कर दी गई है। मौके पर थाना प्रभारी माल और अन्य अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Lucknow Murder News)
मंगलवार को हुआ था झगड़ा
राजू गौतम के साले राकेश ने बताया मंगलवार को राजू का बहादुर सहित तीन लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में सुलह समझौता हो गया था। मंगलवार की रात 12 से 1 बजे की बीच बहादुर अपने साथियों के साथ शराब के नशे में राजू के घर पहुंचा। (Lucknow Crime News)
सोते समय किये चाकू से ताबड़तोड़ कई वार
बरामदे में सो रहे राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेत दिया। खून से लथपथ राजू बिस्तर से जमीन पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजू के परिवार पत्नी ममता और बच्चे सुजीत, काजल और कामनी हैं। राजू खेती करते थे। खेती का काम न होने पर मजदूरी भी करते थे। (Raju Gautam Murder Case)













