उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur News: कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की भाभी का निधन

सरला खन्ना के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है।

शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश कुमार खन्ना की धर्मपत्नी व चंद्र शेखर खन्ना “धीरू भैया” की माताजी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। (Shahjahanpur News)

(Shahjahanpur News) गर्रा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार प्रातः 11:00 बजे शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित गर्रा घाट पर होगा। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि मंगलवार की सुबह सरला खन्ना पत्नी कमलेश कुमार खन्ना एवं जय प्रकाश खन्ना (मिंटू) व चंद्र शेखर खन्ना ( धीरू) की माता तथा उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की भाभी का दुखद देहावसान हो गया है। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

Cabinet Minister Suresh Kumar Khanna Sister in Law death News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button