उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Fake SOG: लखनऊ में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़, गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया।

लखनऊ। (Fake SOG) राजधानी लखनऊ (Lucknow News) बीते बुधवार की देर रात क्राइम टीम पूर्वी जोन और थाना गोमतीनगर पुलिस ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और खुद को एसओजी टीम बताकर पीड़ित को डरा धमकाकर पैसा हड़पने लेने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। (Fake SOG)

(Fake SOG) पीड़ित ने दर्ज कराया था मुकदमा

लखनऊ (Lucknow News) के जियामऊ 1090 चौराहा थाना गौतमपल्ली निवासी राजकुमार ने बुधवार को प्रार्थना-पत्र देकर पैसा डबल करने के नाम पर वादी से रुपये लेकर धोखाधड़ी करने तथा खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर रुपये हड़पने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। (Fake SOG)

रुपये डबल करने का देते थे झांसा
पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे लखनऊ के विनीत खंड स्थित आईआईएलएम रोड के पास से विशाल कुमार, रामबहादुर, राम प्रसाद तथा अंजनी कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चिल्ड्रन बैंक के नकली नोटों की गड्डियां, 30 हजार रुपये के असली नोट, देसी तमंचा, कारतूस और पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए। (Fake SOG)

रुपयों गड्डी के बीच में लगाते थे नकली नोट
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गोमतीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो कि भोलेभाले लोगों को निवेश के नाम पर पैसा डबल करने का झांसा देकर फंसाते थे। फिर उन्हें खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताकर डरा धमका कर पैसा हड़प लेते थे। (Lucknow News)

चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोटों से करते थे ठगी
राजकुमार से पैसा डबल कराने के नाम पर अभियुक्तों ने रुपये लिये थे। बुधवार को निवेश किये गये रुपयों को डबल करने का बहाना करके बुलाया गया। राजकुमार अपने निवेश के रुपये लेने गये थे। साथ ही वो कुछ और रुपये भी निवेश के लिए देने गये थे। अभियुक्तों ने राजकुमार को जो नोटों की गड्डी दी उनमें ऊपर असली नोट थे। लेकिन बीच में चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट थे।

पीड़ित राजकुमार की शिकायत पर कसा शिकंजा
इसी दौरान गिरोह के ही अन्य सदस्य वहां एसओजी टीम बनकर पहुंच गये। अपने ही साथी को गिरफ्तार करके नकली पैसा और राजकुमार के लाये हुए रुपये लेकर चले गये। इसे लेकर राजकुमार ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसी मुकदमे में विवेचना करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंजनी कुमार ऐसे ही मामले में जनपद अयोध्या में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button