उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: अपनी बेटी की कातिल बार डांसर रोशनी खान की कहानी

36 घंटे तक मासूम बच्ची का शव घर में सड़ता रहा, लेकिन महिला ने किसी को भनक तक न लगने दी।

लखनऊ। (Lucknow News) यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित के साथ मिलकर अपनी छह साल की मासूम बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मासूम बच्ची का शव घर में सड़ता रहा, लेकिन महिला ने किसी को भनक तक न लगने दी। (Lucknow News)

(Lucknow News) पति पर लगाया बेटी की हत्या का इल्जाम

साजिश के तहत बेटी की हत्या का इल्जाम अपने पति शाहरुख खान पर लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों ने रोशनी की पोल खोलकर रख दी। लखनऊ पुलिस ने हत्या की आरोपी रोशनी खान और उसके प्रेमी उदित को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर बार डांसर के नाम से मशहूर रोशनी ने अपनी छह साल की मासूम बेटी को क्यों मार डाला और वो कैसे पति को छोड़ प्रेमी उदित के करीब आ गई। कैसे शाहरुख खान और रोशनी की मुलाकात हुई थी। (Lucknow News)

10 साल पहले हुई थी रोशनी और शाहरूख की शादी
पूरा मामला लखनऊ के कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके का है। यहां रहने वाले शाहरूख खान की मुलाकात रोशनी से समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए थे। 10 साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटी हुई। कुछ दिन बाद से दोनों में अक्सर विवाद होना लगा। (Lucknow Bar Dancer Crime)

रोशनी को डांसर के नाम से भी जानते हैं लोग
रोशनी को डांस का शौक था और वह अक्सर क्लबों में डांस करने जाती थी। रोशनी को डांसर के नाम से भी लोग जानते हैं। क्लब जाने के दौरान ही रोशनी का संपर्क उदित से हो गया था। इसके बाद से उसका शाहरूख खान से विवाद बढ़ता गया। (Killer Roshni Khan Story in Hindi)

पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी रोशनी
धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। उदित और रोशनी के बीच बातचीत होने लगी, दोनों की नजदीकी और बढ़ गई, फिर वो साथ आ गए। रोशनी पति को छोड़कर प्रेमी उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी। रोशनी के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। (Lucknow Killer Mother Story)

ननदों को भी जेल भिजवा चुकी है रोशनी
आरोप है कि महिला रोशनी ने पति के फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से शाहरुख और उसके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। रोशनी अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराकर सभी को जेल भिजवा चुकी है। इसके बाद रोशनी ने मई माह में पति शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया।

फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है शाहरूख
रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशान होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।

घटना वाले दिन यानी सोमवार रात शाहरुख खान फ्लैट पर अपनी बेटी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी रोशनी और उसके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, वह वहां से लौट आया। रोशनी ने गुस्से में अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पति को फंसाने के लिए करीब 36 घंटे बाद पति को फंसाने के लिए पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात रोशनी ने पुलिस को फोन कर बताया कि पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रोशनी की तहरीर पर पति शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद शाहरूख चला गया।

पूछताछ में शाहरुख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शाहरूख की लोकेशन निकलवाने के बाद शक पर रोशनी और उदित से पूछताछ की। रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button