उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: आश्वासन का ‘लॉलीपॉप’ खाकर 24 दिन बाद खत्म हुआ टीईटी पास शिक्षामित्रों का धरना

शिक्षा मित्र स्थाईकरण करने, विभागीय टेट करवाने, सम्मानजनक मानदेय और समान सुविधाएं और अंतर्जनपदीय महिलाओं का स्थानांतरण शिडयूल आदि की मांग के लिए बीते 24 दिन से ईको गार्डेन में धरना दे रहे थे।

लखनऊ। (Lucknow News) आखिरकार आश्वासन का लॉलीपॉप खाकर टीईटी पास शिक्षामित्रों ने 24 दिन बाद लखनऊ में चल रहा धरना समाप्त कर दिया। टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात में आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। शिक्षा मित्र स्थाईकरण करने, विभागीय टेट करवाने, सम्मानजनक मानदेय और समान सुविधाएं और अंतर्जनपदीय महिलाओं का स्थानांतरण शिडयूल आदि की मांग के लिए बीते 24 दिन से ईको गार्डेन में धरना दे रहे थे। (Lucknow News)

(Lucknow News) दोपहर में सीएम के ओएसडी से हुई मुलाकात

शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह की अगुवाई में विकास शर्मा और शालिनी शुक्ला को प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास ले जाकर मुख्यमंत्री के ओएसडी एनके चौहान से मुलाकात कराई। मुख्यमंत्री के मौजूद न होने की वजह से उनके ओएसडी ने टीईटी शिक्षामित्रों की समस्याओं और मांगों की विस्तार से जानकारी ली।

गुडडू सिंह ने बताया कि उन्होंने नीतिगत तरीके से निवारण करने पर संस्तुति की और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button