उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Rahimabad Murder: लखनऊ के रहीमाबाद में मजदूर की गला काटकर हत्या

विजय एक मजदूर था जो हाल ही में हरियाणा से लौटकर आया था और गांव में रह रहा था।

लखनऊ। (Rahimabad Murder) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित अहिंडर गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक विजय उर्फ गप्पू (25) का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई थी। गले पर गहरे वार के साथ चेहरे पर खरोंच के निशान देख परिजन दहल उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। विजय एक मजदूर था जो हाल ही में हरियाणा से लौटकर आया था और गांव में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Rahimabad Murder)

(Rahimabad Murder) एक साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और एक साल पहले उसकी पत्नी का भी निधन हो गया था। परिवार में अब केवल मां सुंदरी और बड़ा भाई पप्पू बचे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विजय का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे यह हत्या और भी रहस्यमयी बन गई है। रविवार सुबह जब परिजनों ने विजय का शव देखा, तो उनके होश उड़ गए।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से सुराग जुटाने में लग गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच को दिशा दी।

गांव में दहशत का माहौल
एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद शव का पंचनामा भरवाया गया और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के फोन व संपर्कों की जांच भी की जा रही है।

वहीं, गांव में इस दिल दहला देने वाली हत्या से दहशत का माहौल है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि शांत स्वभाव का गप्पू किसकी रंजिश का शिकार बन गया? फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

प्रेम प्रसंग से चलते मजदूर की हत्या की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, रहीमाबाद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक के चेहरे पर खरोंच व गले के पास काटने के निशान मिले हैं। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने मृतक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते होना जताई है। आशंका है कि मृतक का किसी गाँव की ही महिला के साथ प्रेम संबंध था। किसी ने दोनों को देखा होगा तभी इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button