उत्तर प्रदेशक्राइम

Barabanki News: बाराबंकी में ट्रक और अर्टिगा कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत

मौके पहुंची ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाराबंकी। (Barabanki News) यूपी के बाराबंकी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर धनौरा गांव स्थित एक ढाबा के पास सुबह-सुबह भीषण् हादसा हो गया। ट्रक औरअर्टिगा कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दो बच्‍चे और एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों रामनगर सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मौके पहुंची ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Barabanki News)

(Barabanki News) कानपुर से गोंडा लौट रहे थे वापस

बताया जा रहा है कि गोंडा जिले के रहने वाले रमाशंकर मौर्य, अपनी पत्नी पूनम मौर्या, बेटा-बेटी और साले सुधीर कुमार, सुधीर कुमार की पत्नी शांति देवी के साथ अर्टिगा कार से कानपुर से गोंडा वापस लौट रहे थे। सोमवार भोर बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार रमाशंकर मौर्य, सुधीर, सुधीर की पत्नी शांति और गाड़ी चला रहे चालक अयान की दर्दनाक मौत हो गई। राम शंकर का बेटा और बेटी और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायलों की हालत गंभीर है। सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम था जहां पूरा परिवार व रिश्तेदार तीन-चार वाहनों से गए थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घर वालों को सूचना दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button