उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow Murder: लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या, मुस्लिम प्रेमी के साथ बेटी ने किया माँ का कत्ल

एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार और इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

लखनऊ। (Lucknow Murder) राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार देर रात सेमरा निवासी ऑडिट भवन की महिला कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह जानकारी मिली तो डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार और इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। मृतका के भाई ने भांजी पर प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Lucknow Murder)

(Lucknow Murder) कॉल करके दी हत्या की सूचना

भाई रवि के मुताबिक, उसका बहन ऑडिट भवन में हाउसकीपिंग का काम करती थीं। रविवार देर रात 16 वर्षीय भांजी ने उन्हें कॉल करके मां की हत्या होने की बात बताई। यह सुनकर वह आनन-फानन बहन के घर पहुंचे। देखा कि बहन का शव बेड पर पड़ा था। उनका गला रेता गया था। आसपास खून बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

रवि ने आगे बताया कि भांजी का पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वर्ष 2024 में वह भांजी को अपने साथ भगा ले गया था। इस पर बहन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने भांजी को सकुशल खोज निकाला था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

पुलिस बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया
जेल से छूटने के बाद से प्रेमी लगातार बहन को उनकी हत्या करने की धमकी दे रहा था। अब भांजी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि भाई रवि की तहरीर पर मृतका की बेटी और किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मुस्लिम है हत्यारन लड़की का प्रेमी
चिनहट के सेमरा गांव में रहने वाली उषा सिंह की 15 साल की बेटी को अपने घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का गैर धर्म का होने की वजह से उषा सिंह को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था। इसी बीच एक साल पहले उषा की बेटी उस लड़के के साथ घर से भाग गई।

मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इसके बाद उषा सिंह ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की को बरामद कर पुलिस ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया। बस यहीं से मां-बेटी के बीच दुश्मनी का दौर शुरू हो गया। इसके पीछे वह लड़का भी बेटी को मां के खिलाफ भड़काता था। इसके चलते नफरत पूरे उफान पर हो गई। आखिरकार 17-18 मई की आधी रात बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। फिर बॉयफ्रेंड को उसके घर भेज दिया।

हत्या के बाद सड़क पर घूमती रही बेटी
इस हत्या के बाद बेटी अपने घर से बाहर सड़क पर आ गई। वह बेफिक्र होकर सड़क पर घूमने लगी। इस बीत गश्त करते पुलिस वाले की उस पर नजर पड़ी। पुलिस वाले ने उससे कहा कि इतनी रात में सड़क पर अकेले क्यों घूम रही हो? इस पर बेटी ने जवाब दिया- मेरी मां की तबीयत खराब है, इसलिए घबराहट हो रही है। पुलिसकर्मी ने दवाई दिलाने की बात की, तो कहा- मां ने दवा खा ली है। अब ठीक है और घर की ओर चली गई।

मां के कपड़े उतारे, बगल में शराब की बोतल रखी
घर के अंदर आने के बाद लड़की के शातिर दिमाग में फिर एक प्लान आया। उसने वारदात को रेप और लूट के बाद हत्या का एंगल देने की कोशिश की। इसके लिए सबसे पहले उसने छत का दरवाजा खोल दिया। फिर नीचे आकर मां के सारे कपड़े उतार दिए। मां के बगल में शराब की बोतल रख दी। फिर छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आए। तब लड़की ने रोते-चिल्लाते कहा- बदमाशों ने मेरी मां को मार डाला। उसके बाद मामा रवि को फोन करके कहा- मां उठ नहीं रही है। जल्दी आ जाओ।

लड़की के मामा रवि को बहन उषा निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ मिली। उन्होंने पुलिस बुलाई। मौके से पुलिस को एक शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की, तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया।

कहने लगी- मां के एक परिचित अक्सर घर आते थे। यहीं पर शराब पीते थे। उसने मां को चरित्रहीन साबित करके परिचितों को फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने कहा- लड़की की मां बहुत शरीफ थी।

हत्या करने के लिए प्रेमी ने उकसाया
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी बाल सुधार गृह से छूट कर आने के बाद से लड़की की मां से नफरत करता था। इसीलिए वह लड़की को उकसाने लगा। लगातार कहने लगा- तुम्हारी मां ने मुझे जेल भिजवाया। हमें मिलने नहीं देती है। हमारी प्यार का रोड़ा है। उसकी हत्या कर दो, तभी हमारी शादी हो पाएगी।

उसके बाद लड़की मां की हत्या करने के लिए तैयार हो गई। दोनों ने हत्या करने की योजना बनाई। 15 दिन पहले भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

17-18 की रात दोनों को उषा सिंह की हत्या करने का मौका मिल गया। नफरत इतनी थी कि प्रेमी ने पहले लड़की की मां का गला दबाया। उसके बाद चेहरा देखने वाले 4 इंच के शीशे से गला रेत दिया। वह दर्द से छटपाती रही, लेकिन जब तक दम नहीं तोड़ दिया, तब तक उसने छोड़ा नहीं। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी लड़की और उसका प्रेमी दोंनो नाबालिग हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button