Sultanpur News: सुल्तानपुर में प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का, मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुल्तानपुर। (Sultanpur News) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि मृतक की पत्नी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी और युवक ने खाना मंगा इस पर उसने उसे धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सास और ननद ने भाभी पर भाई को धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं पत्नी का कहना है कि वह शराब पीकर आया था। नशे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Sultanpur News)
(Sultanpur News) क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर-67 की है। यहां दिलशाद (40) अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि शनिवार की रात दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा। इसको लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने उसे धक्का दे दिया। इस पर वह संभल नहीं सका और छत से नीचे गिर गया।
मां पास में ही किराये के कमरे में रहती है
चीख सुनकर घरवाले भागकर पहुंचे। वह आनन फानन बेटे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि दिलशाद की मां कुरैशा वहीं पास में किराये के कमरे में रहती है।
बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा था। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया। वह भाई को चाहती नहीं थी, हमेशा लड़ाई करती थीं। वहीं मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से किसी से मोबाइल पर बात करती है। इसी को लेकर रोज लड़ाई-झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है। तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया। आज भी बात करने को लेकर ही लड़ाई हुई थी।
पहले भी कई बार बहू हमारे बेटे को पीट चुकी है
मां ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बहू हमारे बेटे को पीट चुकी है। गंभीर चोट लगने से उसका इलाज तक कराना पड़ा। बहू की वजह से हमारा लड़का चला गया। पत्नी शन्नो ने बताया कि हमने खाना बनाया था। दिलशाद ने आकर खाना खाया। शराब पी रखी थी। नशे में छत से गिर गए। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। सास गलत आरोप लगा रही है। आठ साल हमारी शादी को हो गए हैं। वह रोज शराब पीकर आते थे। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है