Ram Navmi: प्रभु श्रीराम का जन्मदिन, रामनवमी पर लाखों दियों से जगमगाया सरयू घाट
राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य की किरणों से भव्य अभिषेक किया गया जिसके गवाह दुनिया भर में फैले लाखों करोड़ों रामभक्त बने।

अयोध्या। (Ram Navmi) रामनवमी के अवसर पर रविवार को अयोध्या में अलग ही छटा नजर आई। रामभक्तों ने सुबह ही सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन किए। (Ayodhya News) वहीं, राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य की किरणों से भव्य अभिषेक किया गया जिसके गवाह दुनिया भर में फैले लाखों करोड़ों रामभक्त बने। (Ram Navmi)
(Ram Navmi) दो लाख 51 हजार दिये जलाए गए
वहीं, शाम को सरयू नदी के चौधरी चरण सिंह घाट पर दो लाख 51 हजार दिये जलाए गए। दियों की रोशनी में पूरा सरयू घाट जगमगा गया। सरयू घाट पर दीपोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था जिसमें 15 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
रामनवमी पर कन्या भोज का आयोजन
चैत्र नवरात्र का समापन कन्या पूजन के साथ हुआ। मंदिरों और घरों में विशेष आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत रखा। नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों और घरों में होम पूजन के बाद कन्याओं को आमंत्रित किया गया। उन्हें देवी का स्वरूप मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साथ ही फलों का वितरण भी किया गया।
भारतीय संस्कृति की इस परंपरा में श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पैर छूकर दक्षिणा भी दी। नौ दिनों तक देवी की पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन हुआ।