देश

Delhi News: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन? सीएम की रेस में ये चार नाम

दिल्ली सरकार की कमान किस नेता के हाथ में होगी?

नई दिल्ली। (Delhi News) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा ने किसी को भी अपना चेहरा घोषित नहीं किया था। इस कारण यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली सरकार की कमान किस नेता के हाथ में होगी। दिल्ली विधानसभा के लिए 70 विधायक चुने जाते हैं। इनमें से 10 प्रतिशत को मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। (Delhi News)

(Delhi News) 10 दिनों में मुख्यमंत्री का नाम होगा घोषित- बैजयंत जय पांडा

मुख्यमंत्री सहित सात मंत्री होते हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा (Baijayant Panda) का कहना है कि अगले 10 दिनों में मुख्यमंत्री का नाम घोषित हो जाएगा। लेकिन, कई नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय इससे पहले कर लिया जाएगा। (Delhi New CM)

मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री पद भी किसी को मिल सकता है। इसी वर्ष बिहार में चुनाव है। विधानसभा चुनाव प्रचार में पूर्वांचलियों को लेकर खूब राजनीति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव के बाद के अपने भाषण में पूर्वांचलियों का उल्लेख किया है। इससे किसी पूर्वांचली को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

दिल्ली के CM पद के दावेदारों में इन नेताओं के नाम लिए जा रहे हैं

प्रवेश वर्माः पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने नई दिल्ली सीट से आप संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। केजरीवाल को हराने के कारण उनकी मजबूत दावेदारी है। वह दो बार सांसद व एक बार विधायक रह चुके हैं। इन्हें मुख्यमंत्री बनाकर दिल्ली देहात के साथ ही राजस्थान, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटों को संदेश दिया जा सकता है।

विजेंद्र गुप्ताः दिल्ली विधानसभा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) वर्ष 2015 व 2020 में जब आप की लहर थी उस समय भी रोहिणी से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने उन्हें 2015 में भी नेता प्रतिपक्ष बनाया था। इन्हें मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी वैश्य समाज में अपनी पकड़ को और मजबूत कर सकती है।

रेखा गुप्ताः शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश भाजपा की पूर्व महामंत्री रहने के साथ ही वर्तमान समय में निगम पार्षद हैं।

आशीष सूदः जनकपुरी से विजयी रहे आशीष सूद ( Ashish Sood) दिल्ली में पार्टी के पंजाबी चेहरा हैं। प्रदेश भाजपा में महामंत्री व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस समय गोवा व जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button