उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज आते ही मौके पर हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में सीआरपीएफ के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (Lucknow News)

(Lucknow News) इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

राजधानी लखनऊ में सीआरपीएफ बटालियन में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान बिहार राज्य का रहने वाला है। प्राथमिक सूचना के अनुसार, आशियाना थाना के सीआरपीएफ बटालियन में 36 वर्षीय सीआरपीएफ जवान उपेंद्र कुमार ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था।

क्या है पूरा मामला
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया, कॉन्स्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र पिता पारस नाथ सिंह गुरुवार सुबह 8:45 पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सर्विस राइफल से सिर में सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे तो जवान खून से लथपथ पड़ा था।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उपेंद्र मूल रूप से बिहार के छपरा स्थित रसुलपुर थाना क्षेत्र के गांव कटला के रहने वाले थे। आत्महत्या किन कारणों से की है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

हेड कॉन्स्टेबल पद पर होना था प्रमोशन
उपेंद्र की भर्ती 2010 में हुई थी। बताया जा रहा है कि जवान दो दिन पहले ही अल्फा यूनिट पारा से आया था। हेड कॉन्स्टेबल पद पर प्रमोशन होना था। इसके लिए ट्रेनिंग लेने अजमेर जाने वाला था। परिवार में पत्नी रूबी सिंह और दो बच्चे ऋषिकेश कुमार सिंह (14), उज्जवल कुमार सिंह (11) हैं।

लखनऊ पुलिस क्या बोली
सीआरपीएफ में तैनात जवान द्वारा स्वंय को गोली मारकर आत्महत्या करने के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट के पीआरओ ने बताया कि, सुबह 08:45 बजे सुबह में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि आशियाना क्षेत्र में स्थित 93वी बटालियन सीआरपीएफ में संतरी ड्यूटी पर तैनात एक जवान उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र पारसनाथ (36) निवासी-लखपुरवा रसूलपुर जनपद छपरा, बिहार ने अपने सर्विस रायफल से स्वंय को गोली मार ली, जिसे तुरन्त सीआरपीएफ द्वारा इलाज के लिए लोक बन्धु हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उपेन्द्र कुमार की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही तत्काल सहायक पुलिस आयुक्त, कैन्ट व थाना प्रभारी आशियाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फारेंसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया। थाना चौक पुलिस शव का पंचायतानामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button