क्राइमलखनऊ

Lucknow Murder News: लखनऊ के बंथरा में बुजुर्ग की हत्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिछले तीन दिनों में चार चोरी और एक हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश

लखनऊ। (Lucknow Murder News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में अपराधी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रही वारदातों से ग्रामीण परेशान हैं और पुलिस आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के मऊ गांव का है। यहां पर 55 वर्षीय बुजुर्ग मखौल की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की माने तो बीते तीन दिनों में चोरी की चार घटनाएं और एक लूट की घटना के बाद हुई हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर गस्त न करने और लापरवाही का आरोप लगाया है फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात जारी है और पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है। (Lucknow Murder News)

ग्रामीण बोले- जिसने चोरी की उसी ने मार डाला, जबरदस्ती लाश ले गई पुलिस
बंथरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार की रात में अज्ञात लोगों ने उन्हें पीटकर मार डाला। परिजनों ने लाश रखकर बनी मोहान रोड जाम कर दिया। 3 घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर डटे रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मृतक की पहचान नानमऊ के रहने वाले मखौल के रूप में हुई है। वो पेशे से किसान थे। चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, वो नहीं माने। पुलिस वाले सड़क से जबरन लाश उठा लए गए। विरोध और हंगामे के बीच पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को हटाया।

गांव के युवक पर हत्या का आरोप
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने परिवार वालों से बात की। एक लाख रुपए मुआवजा का आश्वासन दिया। परिवार वालों का आरोप है कि गांव के रहने वाले सूनील रावत ने ही हत्या की है। दो दिन पहले मृतक के घर में चोरी भी हुई थी।

काशी विश्वनाथ दर्शन कर लौटे थे
परिजनों ने बताया कि मृतक मखौले पांच दिन पहले सुनील रावत के साथ दर्शन करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे। उसके साथ वहां रहे थे। रात में ही घर लौटे। गांव के पास पहुंचने पर सुनील ने उसे मार डाला। सुनील रावत फरार हो गया।

परिवार को शक, चोरी में सुनील का हाथ था
मृतक के परिवार वालों ने कहा कि दो दिन पहले घर में हुई चोरी में भी सुनील का हाथ था। इस बात की जानकारी मखौले को हो गई थी। सुनील को लगने लगा था कि मखौले पुलिस के सामने उसका नाम लेगा। इसलिए उसने मार डाला।

बंथरा इलाके के लोगों का कहना है कि यहां लगातार अपराध बढ़ रहा है, पिछले एक महीन में चोरी और लूट की चार घटनाएं हुईं है। लेकिन पुलिस अपराध को रोक नहीं पा रही है।

विधायक ने फोन पर बात कर भरोसा दिया
विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को फोन पर बात किया। उन्होंने परिजनों को जल्द खुलासे का भरासा दिया। कहा कि, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन खत्म करने की अपील किया। परिजनों को एक लाख रुपए आर्थिक मदद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button