उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow Rape Case: लखनऊ के बिजनौर में युवती से रेप: होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर किया बलात्कार

पीड़िता ने आरोपी अभिमन्यु सिंह के नाम बिजनौर थाना में तहरीर दी है।

लखनऊ। (Lucknow Rape Case) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। युवती ने रेप करने का आरोप अभिमन्यु सिंह पर लगाया है। पीड़िता ने आरोपी अभिमन्यु सिंह के नाम बिजनौर थाना में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि होटल में नौकरी देने के नाम पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बिजनौर थाने की पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है। (Lucknow Rape Case)

लखनऊ की युवती से बरेली के फरीदपुर में गैंगरेप
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ की रहने वाली एक युवती के साथ दो सगे भाईओं ने सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने फरीदपुर थाने पर जाकर दोनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ की रहने वाली युवती फरीदपुर की एक फैक्ट्री में रहकर काम करती है। इसी दौरान उसकी फरीदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सब्जी बिक्रेता से जान पहचान हो गई है।

इसी बात का फायदा उठाते हुए 15 दिन पहले आरोपी उसे किसी जगह पर ले गए। जहां दोनों आरोपी भाइयों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली युवती ने फरीदपुर थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान फरीदपुर की एक सब्जी मंडी के एक युवक से हो गई थी। 15 दिन पहले उस युवक और उसके भाई द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button