लखनऊ

बंथरा में सरोज पाइप फैक्ट्री के स्टोर रूम में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक के पाइपों में भीषण आग लगी।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित सरोज फैक्ट्री के स्टोर रूम में भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक के पाइपों में भीषण आग लगी। आग का विकराल रूप देख लोग शोर मचाकर मौके से भागने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करोड़ों रुपये का माल आग की चपेट में आने से बचा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button