उत्तर प्रदेशक्राइम

शाहजहांपुर में दामाद ने की ससुर की गोली मारकर हत्या

ससुर ने उधारी के रुपये मांगे तो भड़क गया छोटा दामाद, तमंचे से मार दी गोली।

पुनीत मिश्रा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी में बाईक पर सवार होकर आया दामाद उधारी के रुपये मांगने से भड़क गया। उसने तमंचा निकाला और ससुर के गोली मारकर हत्या कर दी। वही दामाद के साथ आये दूसरे साथी को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया यहाँ इलाज के दौरान उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पकड़े गए दूसरे युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है गोली मारकर दामाद फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा गांव के रहने वाले सालिगराम ने अपनी बेटी खुशबू की शादी संजय के साथ की थी। सालिगराम राजकीय मेडिकल कॉलेज से सफाईकर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। पति के बुरे कर्मों से परेशान खुशबू तीन महीने पहले अपने पिता के घर आ गई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे संजय अपने भांजे नकुल के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। घर के बाहर खड़े ससुर सालिगराम से विवाद होने लगा। अचानक संजय ने तमंचा निकाला और ससुर को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सालिगराम गिर पड़े। उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह तमंचा लहराकर​ धमकाते हुए भाग गया। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया मृतक के बेटियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया की हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button