उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: बिजनौर में घर के अंदर मिले माँ बेटा और बेटी के शव

डीसीपी साउथ ने बताया कि इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जायेगा।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की सूचना से हड़कंप मच गया। यहां सरबर नगर में 3 शव एक घर से बरामद हुए हैं। सूत्रों की माने तो कई दिनों से यह शव घर में ही सड़ रहे थे। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने बिजनौर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बिजनौर पुलिस डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह एसीपी विनय द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा समेत पुलिस बल पहुंचा और मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों की माने तो अमृत लाल गौतम के मकान पर ये लोग किराए पर होली से चंद दिनों पहले ही रहने आये थे। हत्यारोपी माखन निवासी गोंडा बलरामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक पायल बच्ची (6), लड़का (3) एक मृतक महिला उम्र लगभग (30)के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जायेगा। आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button