उत्तर प्रदेशलखनऊ

काले कानून एनपीएस पर विरोध दर्ज कराएंगे शिक्षक और कर्मचारी

अटेवा-पेंशन बचाओ मंच द्वारा 1 अप्रैल को पूरे प्रदेश में शिक्षक व कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर काले कानून एनपीएस पर विरोध दर्ज कराएंगे।

Sudhir Kumar

लखनऊ। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि उ0प्र0 में 1 अप्रैल 2005 से नई पेंशन योजना लागू कर पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया गया था। अटेवा  प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि नई पेंशन योजना से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है और सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पूरे प्रदेश का शिक्षक कर्मचारी वहां काली पट्टी बंद करके NPS के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराएगा। एनपीएस की सच्चाई सामने आने लगी है किसी को ₹500 किसी को ₹1200 किसी को ₹1800 पेंशन के रूप में मिल रही है जिससे ना उसका ना उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा है इसीलिए एनपीएस को लेकर लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button